Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रजत दलाल की MTV Roadies 21 में धमाकेदार वापसी!, शो में आएगा नया ट्विस्ट

रियलिटी शो MTV रोडीज़ अपने नए सीजन 21 के साथ एक बार फिर धमाकेदार वापसी के लिए तैयार है. इस बार मेकर्स शो में कई बड़े बदलाव करने जा रहे हैं, जिससे दर्शकों को पहले से ज्यादा रोमांच, ड्रामा और नया ट्विस्ट देखने को मिलेगा.
Advertisement
Advertisement

Lagatar desk : रियलिटी शो MTV रोडीज़ अपने नए सीजन 21 के साथ एक बार फिर धमाकेदार वापसी के लिए तैयार है. इस बार मेकर्स शो में कई बड़े बदलाव करने जा रहे हैं, जिससे दर्शकों को पहले से ज्यादा रोमांच, ड्रामा और नया ट्विस्ट देखने को मिलेगा.


रजत दलाल को नए गैंग लीडर

सबसे ज्यादा चर्चा इस बार गैंग लीडर्स और होस्ट को लेकर हो रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सीजन में रजत दलाल को नए गैंग लीडर के रूप में शामिल किया जा सकता है. रजत अपने फिटनेस कंटेंट और बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं, ऐसे में उनकी एंट्री शो में नया जोश ला सकती है.

 

इसके अलावा, शो के पॉपुलर चेहरे प्रिंस नरूला, एल्विश यादव और नेहा धूपिया के भी गैंग लीडर के तौर पर नजर आने की खबरें हैं. इन तीनों का पहले भी शो से जुड़ाव रहा है, जिससे इस सीजन में अनुभव और एंटरटेनमेंट का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल सकता है.

 


रणविजय सिंह एक बार फिर होस्ट


वहीं, शो के होस्ट को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. खबर है कि रणविजय सिंह एक बार फिर होस्ट के तौर पर वापसी कर सकते हैं. अगर ऐसा होता है, तो यह फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं होगा, क्योंकि रणविजय लंबे समय तक इस शो का चेहरा रहे हैं.

 

 

फॉर्मेट की बात करें तो इस बार टास्क और लोकेशन में भी बड़े बदलाव किए जा सकते हैं, जिससे कंटेस्टेंट्स को और ज्यादा कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. मेकर्स शो को और ज्यादा अनप्रेडिक्टेबल और एंटरटेनिंग बनाने की कोशिश कर रहे हैं.

 

 

हालांकि, इन सभी नामों को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा का इंतजार है, लेकिन खबरों ने फैंस के बीच उत्साह को काफी बढ़ा दिया है. अगर ये सभी चेहरे एक साथ नजर आते हैं, तो ‘रोडीज’ का यह सीजन अब तक का सबसे धमाकेदार सीजन साबित हो सकता है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही