Search

 
 
 

राजेश कच्छप ने भाजपा और चुनाव आयोग पर साधा निशाना, कहा- युवा मांग रहा इस्तीफा

Ranchi News: राजेश कच्छप ने कहा कि अगर चुनाव में चोरी नहीं हुई है तो उसे छिपाने की कोशिश क्यों की जा रही है. उन्होंने कहा कि देश की जनता सच्चाई सामने लाना चाहती है और इसी वजह से युवा सड़कों पर उतरकर इस्तीफे की मांग कर रहा है. उन्होंने आरएसएस और भाजपा पर आजादी के आंदोलन के संदर्भ में भी आरोप लगाए.
 
राजेश कच्छप

Ranchi News: कांग्रेस नेता राजेश कच्छप ने चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान भाजपा पर निशाना साधते हुए कई गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि देश में जब भी युवा प्रदर्शन करता है या चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध होता है, भाजपा के लोग उसे भाजपा का प्रदर्शन बताते हैं. उन्होंने सवाल किया कि चुनाव आयोग क्या भाजपा की एजेंसी है, जबकि यह एक स्वतंत्र संस्था है.

 

राजेश कच्छप ने कहा कि अगर चुनाव में चोरी नहीं हुई है तो उसे छिपाने की कोशिश क्यों की जा रही है. उन्होंने कहा कि देश की जनता सच्चाई सामने लाना चाहती है और इसी वजह से युवा सड़कों पर उतरकर इस्तीफे की मांग कर रहा है.

इसे भी पढ़ें  -

 

उन्होंने आरएसएस और भाजपा पर आजादी के आंदोलन के संदर्भ में भी आरोप लगाए. कच्छप ने कहा कि कांग्रेस ने देश की आजादी के लिए अपना खून दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि आज वही लोग कांग्रेस और अन्य लोगों को देशद्रोही बता रहे हैं, जिन्होंने आजादी के बाद तिरंगे और संविधान को स्वीकार नहीं किया था.

 

कच्छप ने कहा कि जब कोई चोर चोरी करके भागता है तो भीड़ में वही चोर-चोर चिल्लाता है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के लोग भी इसी तरह दूसरों को गद्दार बताकर खुद को बचाने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि देश की जनता पढ़ी-लिखी है और लोकतंत्र में विश्वास रखती है.

 

उन्होंने कहा कि अंधभक्ति खत्म होगी और देश का युवा स्वतंत्र रूप से अपनी सरकार चाहता है. कच्छप ने दावा किया कि जिस सरकार को जनता का अधिकार बताया जा रहा है, उसके खिलाफ देश की जनता सड़कों पर है और युवा लगातार इस्तीफे की मांग कर रहा है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही