Search

 
 
 

बीजेपी के मेनिफेस्टो को राजेश ठाकुर ने संविधान बदलो दस्तावेज बताया

 
Ranchi: कांग्रेस ने भाजपा के संकल्प पत्र को संविधान बदलो दस्तावेज करार दिया है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने इसे "संविधान बदलो पत्र" का नाम दिया. उन्होंने कहा कि भाजपा का यह संकल्प पत्र एक छलावे के समान है. यह जनता के हितों के लिए संकल्प पत्र नहीं, बल्कि देश के संविधान को बदलने के लिए भाजपा द्वारा लिये गये संकल्प का दस्तावेज है. इसे पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/three-news-from-dhanbad-dhullu-held-a-meeting-mathura-did-public-relations-jmm-attacked-dhullu/">धनबाद

की तीन खबरें : ढुल्लू ने की बैठक, मथुरा ने किया जनसंपर्क, झामुमो ने ढुल्लू पर बोला हमला

सरना धर्म कोड का जिक्र तक नहीं

ठाकुर ने कहा कि प्रपंच और प्रोपेगेंडा भाजपा की चुनावी रणनीति का एक हिस्सा है, जो पिछले 10 सालों से जनता के साथ करती आ रही हैं, परंतु जनता इस बार उसके छलावे और बहकावे में नहीं आने वाली है. भाजपा के संकल्प पत्र में सरना धर्म कोड का जिक्र तक नहीं है. भगवान बिरसा मुंडा का नाम लेकर प्रधानमंत्री मोदी एक बार फिर से आदिवासी समुदाय को ठगने की कोशिश कर रहे हैं. सबसे पहले उन्हें यह बताना चाहिए कि भगवान बिरसा मुंडा के पदचिह्नों पर चलने वाले आदिवासी समुदाय के सरना धर्म कोड की मांगों के बारे में अभी तक क्या कार्रवाई हुई है, जबकि झारखंड की महागठबंधन सरकार ने सरना धर्म कोड लागू करने का विधेयक भी पास करके केंद्र सरकार के पास भेज दिया है. इसे भी पढ़ें-  कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-raised-the-issue-of-mahakal-lok-corruption-crimes-against-dalits-tribals-in-madhya-pradesh-asked-questions-to-modi/">कांग्रेस

ने मप्र में महाकाल लोक भ्रष्टाचार, दलितों, आदिवासियों के खिलाफ अपराध का मुद्दा उठाया, मोदी से पूछे सवाल
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही