Search

 
 
 

राजनगर : नव प्राथमिक विद्यालय बिक्रमपुर के विद्यार्थियों ने चलाया स्वच्छता अभियान

 
Rajnagar (Shiv Charan) : राजनगर प्रखंड क्षेत्र के डुमरडीहा पंचायत अंतर्गत नव प्राथमिक विद्यालय बिक्रमपुर के छात्र-छात्राओं ने प्राचार्या सुनीता महतो के साथ स्वच्छ भारत मिशन के तहत शुक्रवार को बिक्रमपुर गांव में स्वछता अभियान चलाया. जिसके तहत सड़क और गलियों में पडे कूड़ा- कचरा को साफ किया गया. प्राचार्या सुनीता महतो ने गांव के लोगों को स्वच्छता ही सेवा अभियान के बारे में जानकारी दी. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-one-day-strike-of-rural-banks-affected-the-business-of-20-crores/">चाईबासा

: ग्रामीण बैंकों की एक दिवसीय हड़ताल से 20 करोड़ का कारोबार प्रभावित

कूड़े कचरे को श्रमदान कर सफाई करना जरूरी 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को पूरा करने के लिए एक नया कैंपेन स्वच्छता ही सेवा लांच किया है. इसका उद्देश्य गांवो में स्वच्छता हेतु जन जागरूकता लाना है. गांवो के कूड़े कचरे को श्रमदान के माध्यम से सफाई करना है. अपने आस पास का क्षेत्र जितना स्वच्छ रहेगा हमारा शरीर भी उतना स्वस्थ रहेगा. विभिन्न प्रकार की बीमारियों से हम सुरक्षित रहेंगे. उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने भी स्वच्छता को ही अपना सेवा मानते थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही