Search

 
 
 

राजनगर : प्रतिमाह 21 तारीख को मनाया जाएगा परिवार कल्याण दिवस- डॉ जगन्नाथ

 
Rajnagar (Shiv charan) : वुधवार को राजनगर सीएचसी, पीएचसी एवं हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर परिवार कल्याण दिवस मनाया गया. मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. जगन्नाथ हेम्ब्रम ने बताया कि राज्य सरकार के नए दिशा निर्देश के आलोक मे अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रति माह 21 तारीख को परिवार कल्याण दिवस के रूप में मनाया जाएगा. कार्यक्रम के तहत नव दम्पतियों, गर्भवती महिलाओं एवं धातृ माताओं को परिवार कल्याण के बारे में जागरुक किया गया. परिवार नियोजन के विभिन्न उपायों की जानकारी दी गई. साथ ही उन विधियों का इस्तेमाल कर परिवार को सीमित करने को प्रेरित किया गया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/Rajnagar-Helth-1.jpg"

alt="" width="1277" height="532" /> इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-harshvardhan-singh-accuses-tata-motors-of-taking-block-closure-against-the-rules/">जमशेदपुर

: हर्षवर्द्धन सिंह ने टाटा मोटर्स पर नियम के विरुद्ध ब्लॉक क्लोजर लेने का लगाया आरोप
अगले माह से प्रखंड के झलक, जुमाल, टंगरानी, केन्दमुंडी, चन्दनखिरी व छोटा पहाड़पुर उपस्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोविंदपुर, बी.कुटुम व चालियामा तथा राजनगर सीएचसी में परिवार कल्याण दिवस मनाया जाएगा. कार्यक्रम में डॉ. एसएम देमता, डॉ. विकास मोदक, बीपीएम पंकज कुमार, एमपीडब्ल्यू राजकिशोर महतो, डेविड मुर्मू, खुदिया हेम्ब्रम, एएनएम काजल किरण हांसदा, पदमा मुंडा, सावित्री उग्रसांडी सहित अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही