Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राजनगर : पाटाहेंसल-टियासरा सड़क की मरम्मत कार्य का मंत्री चंपई सोरेन ने किया शिलान्यास

Rajnagar (Shiv Charan) : राजनगर प्रखंड क्षेत्र के पाटाहेंसल-टियासरा सड़क की मरम्मत कार्य का शिलान्यास स्थानीय विधायक सह राज्य के आदिवासी कल्याण एवं परिवहन मंत्री चम्पई सोरेन ने शनिवार को किया. इस सड़क का निर्माण तीन भागों में होगा. शनिवार को मंत्री ने 14 सौ मीटर तक सड़क मरम्मत की आधारशिला रखी. सड़क का निर्माण विशेष केंद्रीय सहायता निधि से करीब 89 लाख रुपये की लागत से बनेगी. जिसका संवेदक पवन कुमार रूंगटा हैं. इस मौके पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि इस सड़क के चकाचक हो जाने से जुमाल पंचायत क्षेत्र के दर्जनों गांव के लोगों को सहूलियत होगी. यहां के ग्रामीण औद्योगिक क्षेत्र से सीधे जुड़ सकेंगे. अब इसके लिए लोगों को सुंदरनगर से होकर आदित्यपुर जाना नहीं पड़ेगा. बल्कि गंजिया होते हुए सीधे आदित्यपुर जा सकेंगे. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-nap-is-not-getting-one-and-a-half-acre-plot-for-solid-waste-management-for-five-years/">सरायकेला

: ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए नप को पांच वर्षों से नहीं मिल रहा डेढ़ एकड़ भूखंड

स्कूल बच्चों के बीच बांटे पोशाक

[caption id="attachment_428911" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/rajnagar-mantri-2.jpeg"

alt="" width="600" height="400" /> विद्यालय के बच्चों को पोशाक वितरण करते मंत्री[/caption] मंत्री चम्पई सोरेन ने कहा कि कोरोना से उबरने के बाद हेमंत सरकार तेजी से क्षेत्र का विकास कार्य कर रही है. सरकार के निर्णय से लोगों को लग रहा है कि वास्तव में हेमन्त सरकार झारखंड की हितैषी सरकार है. अब गांव में कोई वृद्ध पेंशन से वंचित नहीं हो रहा है. उन्होंने कहा कि हर गांव में माझी अखाड़ा का निर्माण किया जा रहा है. इस दौरान मंत्री के हाथों प्राथमिक विद्यालय फुफडीह के बच्चों को पोशाक वितरण किया. ग्रामीणों ने विभिन्न मांगों को लेकर मांग पत्र भी सौंपे. मौके पर विधायक प्रतिनिधि सह बीस सूत्री अध्यक्ष धर्मा मुर्मू, मुखिया निर्मला सरदार, करमु पान, नेम्बू महाकुड़, मिथुन कुंभकार, सुबोल महतो, सागेन टुडू, राकेश पति, घसिया पान सहित अन्य लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही