Search

 
 
 

राजनगर : मोतीलाल गौड़ बने राजनगर प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष

 
Rajnagar (Shiv Charan) : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों में नए प्रखंड अध्यक्षों को मनोनीत किया गया है. इसी के तहत सरायकेला खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड के लिए मोतीलाल गौड़ को नया प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया है. वे सांसद गीता कोड़ा के प्रतिनिधि भी रहे हैं. प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर मोतीलाल गौड़ ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता संगठन को जमीनी स्तर से मजबूत करना है.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-somewhere-grandeur-somewhere-spacious-and-somewhere-the-fair-will-attract-the-devotees-of-maa-durga/">जमशेदपुर

: कहीं भव्यता, कहीं विशालता तो कहीं मेला करेगा मां दुर्गा के भक्तों को आक​​र्षित
देश में आज कांग्रेस की जरूरत है. कांग्रेस पार्टी देश को एकजुट करने में विश्वास रखती है. प्रखंड में जो भी वरिष्ठ कांग्रेसी नेतागण है, उनका सम्मान किया जाएगा और नए युवाओं को पार्टी में जोड़ने का काम करेंगे. ज्ञात हो कि बीते दिनों प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा, बन्धु तिर्की समेत कांग्रेसी मंत्रियों की उपस्थिति में राज्य के नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्षों को शपथ दिलाई गई है.
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही