Search

 
 
 

राजनगर : सांसद के प्रयास से विदरी में लगा नया ट्रांसफार्मर

 
Seraikela (Bhagya Sagar Singh) : राजनगर प्रखंड अंतर्गत केन्दमुंडी पंचायत के बिदरी गांव "हो टोला" में विगत लगभग एक महीने से ट्रांसफार्मर खराब पड़ा था. ग्रामीण अपने स्तर से प्रयास किया लेकिन नया ट्रांसफार्मर लगवाने में असफल रहे थे. ग्रामीणों ने अपनी यह समस्या सांसद गीता कोड़ा के प्रतिनिधि मोतीलाल गौड़ एवं विशु हेम्ब्रम को बतायी. सांसद प्रतिनिधियों ने गीता कोड़ा को ग्रामीणों की समस्या से अवगत कराया. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-secretary-inspected-the-kasturba-gandhi-girls-school-of-nischintapur/">चक्रधरपुर

: निश्चिंतपुर के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का सचिव ने किया निरीक्षण

ग्रामीणों ने सांसद के प्रति जताया आभार  

सांसद के आदेश पर विभाग द्वारा दो दिनों के अंदर 25 केवी का ट्रांसफार्मर ग्रामीणों को उपलब्ध करवा दिया गया. मंगलवार को नए ट्रांसफार्मर का विधिवत उद्घाटन सांसद प्रतिनिधि मोतीलाल गौड़ एवं विशु हेम्ब्रम ने संयुक्त रुप से फीता काटकर की. ट्रांसफार्मर लगने से ग्रामीणों में काफी हर्ष था. ग्रामीणों ने सांसद के प्रति धन्यवाद और आभार प्रकट किया. मौके पर झामुमो के सक्रिय सदस्य सह आदिवासी हो महासभा के जिला उपाध्यक्ष संजय हांसदा, तूराम हेम्ब्रम, अविनाश हेम्ब्रम, सोनाराम हेंब्रम आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही