Search

 
 
 

Ramgarh News: शांति व्यवस्था को लेकर रजरप्पा पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

शांति व्यवस्था को लेकर रजरप्पा पुलिस ने इलाके में फ्लैग मार्च निकाला. इसका मुख्य उद्देश्य आम जनता के बीच सुरक्षा की भावना जागृत करना, कानून-व्यवस्था को मजबूत करना और असामाजिक तत्वों व अपराधियों में पुलिस का भय कायम करना था.
 
रामगढ़ जिले की खबरें

Ramgarh: शांति व्यवस्था को लेकर रजरप्पा पुलिस ने इलाके में फ्लैग मार्च निकाला. इसका मुख्य उद्देश्य आम जनता के बीच सुरक्षा की भावना जागृत करना, कानून-व्यवस्था को मजबूत करना और असामाजिक तत्वों व अपराधियों में पुलिस का भय कायम करना था. इस दौरान पुलिस ने सड़क पर उतरकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए साफ संदेश दिया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वाले, अपराधी और असामाजिक तत्व किसी भी हाल में बख्शे नहीं जाएंगे. 

Uploaded Image

फ्लैग मार्च चितरपुर बाजार टांड़ से शुरू होकर चट्टी बाजार, काली चौक होते हुए रजरप्पा मोड़ पहुंची. मौके पर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने कहा कि थाना क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है. इसलिए पुलिस और पब्लिक एकजुट होकर उपद्रवियों पर काबू करेंगे. 

इसे भी पढ़ें: 

उन्होंने आगे कहा कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि, अवैध कारोबार या असामाजिक कार्यों में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. 

 

उन्होंने बताया कि फ्लैग मार्च का उद्देश्य सिर्फ अपराधियों को चेतावनी देना ही नहीं, बल्कि आम लोगों के मन से भय दूर कर पुलिस के प्रति भरोसा कायम करना भी है. रामगढ़ पुलिस चौबीसों घंटे जनता की सुरक्षा और सेवा के लिए तत्पर है. 

 

मौके पर थाना के अवर निरीक्षक रंजीत महतो, रोहित राज, अशोक कुमार, अनिल सिंह, निरंजन सिंह, मो एकबाल, अशोक सिंह, सहायक अवर निरीक्षक पिसी मुर्मू सहित कई जवान मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही