Search

राज्यसभा चुनाव : सीपी सिंह बोले- नेता वकीलों की  तरह सदन में बहस करते हैं, बाहर साथ बैठते हैं

Ranchi: राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की चर्चाओं के बीच बीजेपी नेता सीपी सिंह का बयान राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है. वोटिंग के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि राजनीतिक नेता वकीलों की तरह होते हैं. वे मंचों और बहसों में एक-दूसरे के खिलाफ बोलते हैं, लेकिन बाहर निकलकर सामान्य रूप से मिलते-जुलते हैं.
 
सीपी सिंह की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब उन्होंने परिमल नाथवानी के पक्ष में मतदान करने की बात स्वीकार की है. उनके बयान को राजनीतिक दलों के बीच सार्वजनिक विरोध और निजी स्तर पर बने रिश्तों के संदर्भ में देखा जा रहा है.

उन्होंने कहा कि नेताओं के बीच दिखने वाला टकराव हमेशा वास्तविक नहीं होता. बड़े स्तर पर नेता संवाद बनाए रखते हैं, जबकि कार्यकर्ता अक्सर राजनीतिक प्रतिस्पर्धा को अधिक गंभीरता से लेते हैं. क्रॉस वोटिंग की लगातार चर्चाओ के बिच आए इस बयान ने राजनीतिक हलकों में नई चर्चा छेड़ दी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही