Search

 
 
 

राज्यसभा चुनाव : हेमंत की उपस्थिति में महुआ माजी ने भरा नामांकन, JMM में दिखी एकजुटता, कांग्रेस रही दूर

 
Ranchi : प्रदेश में खाली हो रही राज्यसभा की दो सीटों में से एक के लिए मंगलवार को जेएमएम प्रत्याशी महुआ माजी ने मंगलवार को अपना नामांकन किया. उन्होंने तीन सेट में नामांकन दाखिल किया. इस मौके पर जेएमएम कार्यकर्ताओं का हुजूम उनके साथ विधानसभा परिसर पहुंचा. मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जेएमएम कोटे के सभी मंत्री, विधायक सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे. वहीं हेमंत सरकार की प्रमुख सहयोगी कांग्रेस के नेताओं ने दूरी बनाये रखी. जबकि एक विधायक वाली आरजेडी हेमंत सोरेन सरकार के साथ दिखी. इसे भी पढ़ें -पुलिस">https://lagatar.in/police-headquarters-instructed-to-send-applications-for-audit-of-clerks/">पुलिस

मुख्यालय ने लिपिकों के लेखा परीक्षा के लिए आवेदन पत्र भेजने का दिया निर्देश

टिकट देकर मुख्यमंत्री ने बढ़ाया महिलाओं का मान सम्मान

राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने विधानसभा पहुंचीं, जेएमएम प्रत्याशी महुआ माजी ने कहा कि मुख्यंमंत्री हेमंत सोरेन ने उनको राज्यीसभा टिकट देकर महिलाओं का मान सम्मान बढ़ाया है. अब तक झारखंड में किसी भी पार्टी ने महिला को राज्यसभा के लिए टिकट देने का काम नहीं किया. पार्टी ने उन्हें टिकट देने का कभी संकेत नहीं दिया था. अचानक प्रत्याशी घोषित होने पर खुशी एवं आश्चर्य दोनों हुआ.

जेएमएम का दावा, कांग्रेस से नहीं है कोई नाराजगी

वहीं मौके पर उपस्थित केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि वे पहले दिन से ही कह रहे थे कि पार्टी राज्यसभा चुनाव में प्रत्याशी देगी. कांग्रेस की नाराजगी पर कहा कि कोई नाराजगी नहीं है.

जानें, राज्यसभा का अंकगणित

फिलहाल विधानसभा में सत्ताधारी जेएमएम के 30 विधायक हैं. मुख्य विपक्षी भाजपा के कुल 26 विधायक हैं. भाजपा प्रत्याशी आदित्य साहू के नामांकन में आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो प्रस्तावक बने हैं. ऐसे में भाजपा को आजसू के 2 विधायकों का समर्थन मिलता दिख रहा है. ऐसे में राज्यसभा में सत्ताधारी जेएमएम और विपक्ष के एक-एक प्रत्याशी चुने जाएंगे. बता दें कि एक प्रत्याशी को जीत के लिए 27 विधायकों के समर्थन की जरूरत है. इसे भी पढ़ें – UPSC">https://lagatar.in/upsc-cse-prelims-exam-2022-special-center-set-up-in-dav-nandraj-for-differently-abled-exam-will-be-held-on-june-5/">UPSC

CSE Prelims Exam 2022 : दिव्यांगों के लिए डीएवी नंदराज में बनाया गया विशेष सेंटर, 5 जून को होगी परीक्षा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही