Search

राज्यसभा चुनावः जब खरीद-फरोख्त मामले में बेदाग निकले आरके अग्रवाल

Ranchi: राज्यसभा चुनावों में विधायकों के खरीद-फरोख्त की चर्चा खूब होती है. जमशेदपुर के उद्योगपति आरके अग्रवाल के कथित रिश्तेदार की गाड़ी से 2.12 करोड़ रुपये की बरामदगी का किस्सा आज भी लोग खूब कहते-सुनते, छापते-दिखाते हैं. पर इस मामले की तह तक कोई नहीं जाता. बहुत कम लोग जानते हैं कि असल में इस मामले में आरके अग्रवाल बेदाग निकले. बदनामी उनके सिर जरूर आयी, लेकिन उनपर कोई भी आरोप साबित नहीं हुआ.
 
साल 2012 में हुए चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी आरके अग्रवाल की होती है. आयकर विभाग ने रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में कथित रुप से उनके रिश्तेदार की गाड़ी से 2.12 करोड़ रुपया जब्त किया था. कहा गया था कि 2.12 करोड़ रुपये की राशि आरके अग्रवाल के रिश्तेदार सुरेश अग्रवाल की गाड़ी से हुई. तब इसकी चर्चा राष्ट्रीय स्तर पर हुई थी.

इस मामले की जांच के बाद पता चला कि सुरेश अग्रवाल से आरके अग्रवाल की कोई रिश्तेदारी नहीं है. बरामद रुपये से आरके अग्रवाल का कोई रिश्ता नहीं है. जिस गाड़ी से रुपये की बरामदगी हुई थी, उससे और सुरेश अग्रवाल से उनका कोई रिश्ता नहीं था. सीबीआई ने इस मामले में जो केस किया था, झारखंड हाईकोर्ट ने उसे रद्द कर दिया. विभाग ने रूपये बरामद किया था, उसे साल 2016 में ब्याज समेत सारे रूपये वापस करने पड़े.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही