Search

 
 
 

राम मंदिर दान चोरी मामला : ट्रस्ट की शिकायत पर आठ लोगों के खिलाफ FIR, गिरफ्तार

अयोध्या राम मंदिर के दान और चढ़ावे में हेराफेरी के मामले में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की शिकायत पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है, सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
 
अयोध्या राम मंदिर

 Ayodhya : अयोध्या राम मंदिर के दान और चढ़ावे में हेराफेरी के मामले में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की शिकायत पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ राम जन्मभूमि थाने में FIR दर्ज की है. सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है. ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है. यह कार्रवाई योगी सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल (SIT) की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर की गयी है

 

गिरफ्तार लोगों में अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, मनीष कुमार यादव, करुणेश पांडे, रमाशंकर मिश्र, सुभाष श्रीवास्तव और रमाशंकर यादव (उर्फ टिन्ना) शामिल हैं. सभी मंदिर में  दान में दी गयी  नकद राशि और कीमती सामानों की गिनती प्रक्रिया में शामिल थे. सभी आरोपियों को मंदिर में दान और चढ़ावा गिनने के दौरान CCTV फुटेज में कथित रूप से पैसे चुराते हुए पकड़ा गया था.

 

 

 

 

पुलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं, जैसे आपराधिक साजिश और विश्वासघात (उदा. धारा 306, 316, 317, और 61), के तहत मुकदमा दर्ज किया है。

 

दरअसल दानपात्र से करोड़ों रुपये  गबन किये जाने की बात तब उजागर हुई, जब 18-20 हजार रुपये वेतन पाने वाले कुछ कर्मचारियों द्वारा भारी-भरकम संपत्ति खरीदे जाने का सच सामने आया. इन लोगों द्वारा करोड़ों रुपये की जमीन खरीद किये जाने से सरकार के कान खड़े हो गये. 

 

इस मामले में सरकार की किरकिरी होते ही उत्तर प्रदेश सरकार ने इस मामले की जांच के लिए लखनऊ के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय SIT गठित की थी.

 

 
  

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही