Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नहीं निकलेगा रामनवमी का जुलूस, सदस्य इस बार सैनिटाइजर, पीपीई किट, ऑक्सीमीटर बांटेंगे

Advertisement
Advertisement

Ranchi : कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच बुधवार को रामनवमी मनाई जाएगी. त्योहार पर संक्रमण को और फैलने से रोकने के लिए रविवार को डीसी छवि रंजन ने रामनवमी के विभिन्न अखाड़ों के साथ बैठक की. इस अवसर पर सभी से अपील करते हुए कहा कि इस वक्त झारखंड ही नहीं, बल्कि पूरा देश और पूरा विश्व कोरोना का दंश झेल रहा है. रांची में कोविड मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है. यह वह वक्त है जब हम सभी को एकजुट होकर काम करने की जरूरत है. इस महामारी के प्रकोप से रांची को उबारना है. इसे देखते हुए अखाड़े के सदस्यों ने इस वर्ष जुलूस नही निकालने का निर्णय लिया.
अखाड़े के प्रतिनिधियों/सदस्यों ने मास्क, सैनिटाइजर, पीपीई किट, ऑक्सीमीटर, मोक्ष वाहन आदि की व्यवस्था करने और समय-समय पर वोलेंटियर्स की तैनाती करने का आश्वासन दिया. इसके साथ ही उन्होंने इन विपरीत परिस्थिति में कोरोना से संक्रमित लोगों को हरसंभव सहायता करने का भी आश्वासन दिया.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/04/Ramnavmi12.jpg"

alt="" class="wp-image-51378"/>

बढ़-चढ़कर महामारी को रोकने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील

एसएसपी एसके झा ने कहा कि कोरोना संक्रमण के इस दौर में मानवीय सभ्यता के ऊपर एक प्रश्नचिन्ह खड़ा हो गया है. आप सभी समाज के अंग हैं. सामाजिक दायित्व का निर्वहन करने का यह सबसे बेहतर अवसर है. आप बढ़-चढ़कर इस महामारी को रोकने में प्रशासन का सहयोग करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही