Search

 
 
 

झारखंड महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनीं रमा खलखो

अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी ने झारखंड में महिला कांग्रेस की नई अध्यक्ष के रूप में रमा खलखो की नियुक्ति की है.
 

Ranchi : अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी ने झारखंड में महिला कांग्रेस की नई अध्यक्ष के रूप में रमा खलखो की नियुक्ति की है. कांग्रेस अध्यक्ष की स्वीकृति के बाद AICC महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने सोमवार को नियुक्ति की घोषणा की. आदेश के अनुसार रमा खलखो की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी.

 

रमा खलखो लंबे समय से कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता रही हैं और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनकी पहचान एक समर्पित समाजसेवी के रूप में रही है. पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में झारखंड महिला कांग्रेस और मजबूत होगी तथा संगठनात्मक स्तर पर महिला कार्यकर्ताओं की भूमिका और सशक्त बनेगी.

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही