Search

 
 
 

रामगढ़ः रामनवमी जुलूस में शामिल 219 झांकियां सम्मानित

महसमिति के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने रामनवमी के दिन निकले जूलस में शामिल जिले भर की कुल 219 झांकियों को सम्मानित किया. उन्होंने रामनवमी शांति व सौहार्द के साथ संपन्न कराने के लिए सभी समितियों मोमेंटो व प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया.
 
समितियों को सम्मानित करते अध्यक्ष व अन्य.

Ramgarh : रामगढ़ की रामनवमी पूजा महासमिति की ओर से मां विघ्नेश्वरी मंदिर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में महसमिति के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने रामनवमी के दिन निकले जूलस में शामिल जिले भर की कुल 219 झांकियों को सम्मानित किया. उन्होंने रामनवमी शांति व सौहार्द के साथ संपन्न कराने के लिए सभी समितियों मोमेंटो व प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया.

 

 

मां शितला अखाड़ा के अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से समितियों के सदस्यों का हौंसला बढ़ता है. मौके पर महासमिति के संरक्षक डॉ संजय सिंह, नितेश कुमार, ब्रजेश पाठक, अमित कुमार, मन्टू कुमार, ओमप्रकाश कुशवाहा, सुजित सोनकर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. मंच संचालन प्रो. संजय सिंह ने किया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही