Search

 
 
 

रामगढ़ः जिले के 31385 स्कूली बच्चों ने राज्य स्थापना दिवस पर प्रतियोगिताओं  में दिखाई प्रतिभा

डीएसई संजीत कुमार ने बताया कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चे झारखंड की कला, संस्कृति और विरासत को और भी बेहतर तरिके से जान सकेंगे. उनके अंदर छिपी प्रतिभा भी खिलेगी.
 

Ramgarh : झारखंड राज्य के रजत जयंती वर्ष पर आयोजनों की श्रृंखला मंं तीसरे दिन भी राज्य के सभी सरकारी व आवासीय विद्यालयों में विविध कार्यक्रम हुए. स्कूलों में क्विज, निबंध, नृत्य, गायन, ड्रामा, कथा वाचन, पेंटिंग सहित अन्य प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया. जिसमें जिले के 31385 स्कूली बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. 14 नवम्बर को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा.


 डीएसई संजीत कुमार ने बताया कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चे झारखंड की कला, संस्कृति और विरासत को और भी बेहतर तरिके से जान सकेंगे. उनके अंदर छिपी प्रतिभा भी खिलेगी. अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी नलिनी रंजन ने कहा कि कार्यक्रम की पूरी तैयारी कर ली गई है. जिले के सभी प्रखंडों के चयनित बच्चे 14 नवम्बर को रामगढ़ के गांधी स्मारक प्लस टू उच्च विद्यालय के सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे. मौके पर एपीओ कुमार राज, इप्शिता तिर्की, शिक्षक राजकुमार नायक, नागेश्वर महतो, लवली विनीता, मिथलेश कुमार रविदास, नेहा कुमारी सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही