Search

 
 
 

Ramgarh News: तीर्थ दर्शन को बरकाकाना से 65 बुजुर्ग हुए रवाना

सांसद मनीष जायसवाल के सौजन्य से संचालित “सांसद तीर्थ दर्शन कार्यक्रम” के अंतर्गत आज बरकाकाना मंडल के वार्ड संख्या-20 से 65 बुजुर्ग श्रद्धालुओं के जत्थे को चार प्रमुख तीर्थ स्थलों की पावन यात्रा के लिए श्रद्धापूर्वक रवाना किया गया.
 
रामगढ़ जिले की खबरें

Ramgarh: सांसद मनीष जायसवाल के सौजन्य से संचालित “सांसद तीर्थ दर्शन कार्यक्रम” के अंतर्गत आज बरकाकाना मंडल के वार्ड संख्या-20 से 65 बुजुर्ग श्रद्धालुओं के जत्थे को चार प्रमुख तीर्थ स्थलों की पावन यात्रा के लिए श्रद्धापूर्वक रवाना किया गया. इस अवसर पर आयोजित विदाई समारोह में रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि सह रामगढ़ विधानसभा के युवा नेता राजीव जायसवाल बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए.

इसे भी पढ़ें: 

कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं श्रद्धापूर्ण वातावरण के बीच हुआ. तीर्थयात्रा पर जाने वाले सभी बुजुर्ग श्रद्धालुओं का पाद पूजन कर उन्हें अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया तथा उनके मंगलमय, सुरक्षित एवं सफल तीर्थयात्रा की कामना की गई. उपस्थित लोगों ने पुष्पवर्षा एवं जयकारों के साथ सभी तीर्थयात्रियों को भावभीनी विदाई दी.

Uploaded Image

इस तीर्थ यात्रा के दौरान श्रद्धालु काशी विश्वनाथ धाम, प्रभु श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या, प्रयागराज संगम तथा मां विंध्यवासिनी धाम (विंध्याचल) के दर्शन एवं पूजन का सौभाग्य प्राप्त करेंगे.

 

इस अवसर पर अपने संबोधन में राजीव जायसवाल ने कहा कि हर सनातनी के जीवन में तीर्थ यात्रा का विशेष महत्व होता है. प्रत्येक व्यक्ति की इच्छा रहती है कि वह अपने जीवन में एक बार अवश्य पवित्र तीर्थ स्थलों के दर्शन करे. यह आप सभी का सौभाग्य है कि आप अपने गांव, मोहल्ले और वार्ड के लोगों के साथ एक परिवार की तरह इस पावन यात्रा पर जा रहे हैं. बुजुर्गों की सेवा करना और उन्हें तीर्थ दर्शन का अवसर उपलब्ध कराना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है.

 

उन्होंने कहा कि सांसद मनीष जायसवाल सदैव समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं. सांसद तीर्थ दर्शन कार्यक्रम भी उनकी जनसेवा और सनातन संस्कृति के प्रति आस्था का एक सशक्त उदाहरण है. इस योजना के माध्यम से अनेक बुजुर्गों का वर्षों पुराना तीर्थ यात्रा का सपना साकार हो रहा है.

 

राजीव जायसवाल ने सभी तीर्थयात्रियों से यात्रा के दौरान भगवान से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, राज्य एवं देश की उन्नति तथा सभी नागरिकों के सुखमय जीवन की कामना करने का आग्रह किया. उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं सकुशल यात्रा की प्रार्थना की.

 

इस अवसर पर मुख्य रूप से मांडू विधानसभा सांसद प्रतिनिधि खोखा सिंह, बरकाकाना मंडल अध्यक्ष नूतन महतो, भाजपा जिला मंत्री रीति श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही