Search

रामगढ़: अग्रसेन डीएवी पब्लिक स्कूल में क्षमता संवर्धन कार्यक्रम संपन्न

Ramgarh : अग्रसेन डीएवी पब्लिक स्कूल भरेच नगर में दो दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम दिनांक 29 दिसंबर 2025 को संपन्न हुआ. कार्यक्रम का उद्घाटन दिनांक 28 मई 2025 को वैदिक पद्धति के अनुसार हवन यज्ञ कर मंत्र उच्चारण के साथ दीप प्रज्वलन कर किया गया. 

 

उद्घाटनकर्ता के रूप  में विद्यालय के प्राचार्य सह सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी झारखंड जोन एफ निशिकांत कर एवं विभिन्न विद्यालयों से आए हुए विषय समन्वयक के रूप में डीएवी हजारीबाग के प्राचार्य रजनीश कुमार, डीएवी हजारीबाग जूनियर के प्राचार्य विवेकानंद चौधरी, डीएवी गिद्दी ए के प्राचार्य मनप्रिया चटर्जी, डीएवी तोपा के प्राचार्य राकेश कुमार सिन्हा एवं डीएवी उरीमारी की प्राचार्या सोनिया तिवारी उपस्थित रहे.

 

विद्यालय के प्राचार्य निशिकांत कर ने अपने संबोधन में कहा कि हमें सदैव विद्यार्थियों के सीखने की क्षमता को बढ़ाने के लिए सतत प्रयासरत रहना चाहिए. इसी से विद्यार्थियों का ज्ञान वर्धन होगा. इसी के साथ नव वर्ष की शुभकामनाएं भी दी.

 

इस क्षमता संवर्धन कार्यक्रम में झारखंड जोन एफ क्लस्टर 7 के सभी विद्यालयों से आए 300 से अधिक प्रशिक्षु शिक्षक - शिक्षिकाएं व विषय प्रशिक्षक उपस्थित रहे.

 

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षा के नवीन तकनीक एवं विधियों का सदुपयोग कर शिक्षकों द्वारा छात्र- छात्राओं का ज्ञानवर्धन कराना एवं उन्हें विषय की अच्छी जानकारी देना है. मंच संचालन विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका मौसमी बनर्जी ने किया. कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय के सभी कर्मचारियों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp