Search

 
 
 

रामगढ़ : राधा गोविंद विवि के शिक्षा विभाग में लेक्चर सीरीज का हुआ आयोजन

Ramgarh: राधा गोविंद विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग में लेक्चर सीरीज का आयोजन किया गया. यह श्रृंखला आठ दिनों तक आयोजित होगी. इस व्याख्यान श्रृंखला के प्रथम दिन में मुख्य वक्ता के रूप में राम शोभा कॉलेज आफ एजुकेशन,वानखेता,रामगढ़ की प्राचार्य डॉ ज्योति वालिया उपस्थित रहीं.
 

Ramgarh: राधा गोविंद विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग में लेक्चर सीरीज का आयोजन किया गया. यह श्रृंखला आठ दिनों तक आयोजित होगी. इस व्याख्यान श्रृंखला के प्रथम दिन में मुख्य वक्ता के रूप में राम शोभा कॉलेज आफ एजुकेशन,वानखेता,रामगढ़ की प्राचार्य डॉ ज्योति वालिया उपस्थित रहीं. 


सर्वप्रथम मुख्य वक्ता व विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं माता सरस्वती के चित्रों पर माल्यार्पण कर इस श्रृंखला का उद्घाटन किया गया. विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बी एन साह ने आगंतुक अतिथियों को शुभकामनाएं दी. सचिव प्रियंका कुमारी ने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित यह व्याख्यान श्रृंखला ज्ञान- विस्तार,  चिंतन एवं नवाचार को प्रोत्साहित करनेवाली सिद्ध हो- यही शुभेच्छा है.


यह श्रृंखला शिक्षकों,  विद्यार्थियों और शोधार्थियों को नवीन विचारों से जोड़ते हुए शैक्षणिक उत्कृष्टता को नई दिशा प्रदान करें. मौके पर कुलपति प्रो(डॉ)रश्मि ने कहा कि इस तरह की व्याख्यान श्रृंखला छात्रों के ज्ञान में वृद्धि करने का एक स्रोत है और इससे छात्रों को अनेकों लाभ होगा. मुख्य वक्ता ने प्रैक्टिकल पेडगॉजी फॉर रियल क्लासरूम शीर्षक पर अपना उद्बोधन प्रस्तुत किया. 

 

उन्होंने छात्रों की एक्सपीरियंस लर्निंग की अवधारणा को समझाया, साथ ही सभी को पेडागोजी में लर्निंग बाय डूइंग के महत्व से अवगत कराया.
मौके पर विश्वविद्यालय कुलसचिव प्रो(डॉ) निर्मल कुमार मंडल वित्त एवं लेखा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार,परीक्षा नियंत्रक प्रो(डॉ)अशोक कुमार, प्रबंध समिति सदस्य अजय कुमार,शिक्षा विभाग के सभी व्याख्याताओं के साथ-साथ 200  की संख्या में प्रशिक्षु उपस्थित रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही