Search

 
 
 

रामगढ़ आजसू जिला उपाध्‍यक्ष ने दारोगा प्रभात कुमार पर लगाया मारपीट का आरोप

 
Ramgarh : आजसू के रामगढ़ जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र साव उर्फ़ भोपाल ने रामगढ़ थाना के दारोगा प्रभात कुमार पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. रामगढ़ थाने में दिए आवेदन में धर्मेंद्र साव उर्फ़ भोपाली ने कहा है कि 24 सितंबर की रात्रि 11 बजे लोहार टोला निवासी विकास कुमार के एक मामले को लेकर वह रामगढ़ थाना पहुंचे थे और कार्रवाई की मांग की. इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई. थाना परिसर में ही दारोगा प्रभात कुमार ने उनके साथ गाली-गलौज व मारपीट की. इस दौरान रामगढ़ थाना प्रभारी सहित कई पुलिसकर्मी वहां मौजूद थे. मारपीट व गाली गलौज को लेकर धर्मेंद्र साव ने रामगढ़ थाने में आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है. मामले की सूचना मिलने के बाद गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी भी रामगढ़ थाना पहुंचे. थाना से चंद्रप्रकाश ने रामगढ़ एसपी को फोन पर घटना की जानकारी दी और कार्रवाई करने की बात कही. इसे भी पढ़ें : मंदिर">https://lagatar.in/tejashwi-yadav-surrounded-by-wearing-slippers-in-the-temple-bjp-shared-the-video-and-wrote/">मंदिर

में चप्‍पल पहनकर जाने पर घिरे तेजस्‍वी यादव, भाजपा ने वीड‍ियो शेयर कर लिखा…
इसे भी पढ़ें : 42">https://lagatar.in/demand-of-42-thousand-sahiya-sisters-fixed-honorarium-instead-of-monthly-incentive/">42

हजार सहिया बहनों की मांग, मासिक प्रोत्साहन के बदले मिले तय मानदेय
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही