Search

 
 
 

रामगढ़ : सामाजिक न्याय मार्च को लेकर आजसू पार्टी नगर कमेटी की बैठक

 
Ramgarh : आजसू पार्टी जिला प्रधान कार्यालय में नगर कमेटी की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष कुलदीप वर्मा एवं संचालन नगर सचिव नीरज मंडल ने किया. मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो उपस्थित रहे. मौके पर मनोज महतो ने कहा कि आगामी 13 अप्रैल को होने वाले सामाजिक न्याय मार्च में रामगढ़ नगर से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित होकर सामाजिक न्याय मार्च को सफल बनाएंगे. उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के द्वारा किए गए वादों का आज तक पूरा नही किया गया. इसका पोल खोलने का कार्य करेंगे. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-accused-of-raping-a-minor-convicted-sentencing-on-april-12/">धनबाद

: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी दोषी करार, सजा 12 अप्रैल को

13 अप्रैल को आजसू का सामाजिक न्याय मार्च

उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय मार्च 13 अप्रैल को 9 बजे सुबह महतो पेट्रोल पंप से शुरू होगा. जिला समाहरणालय का घेराव किया जायेगा. बैठक में अनुज तिवारी, गौरी शंकर, दिनेश कुशवाहा, अनुपमा सिंह, अभिमन्यु कुशवाहा, विभिन्न सिंह, राजेश गोयंका, संजय बनारसी, बबलू मोदी, रोहित सोनी, इंद्रजीत राम, पंकज दांगी, कैलाश रजक लालू शर्मा, ममता देवी, आशा साव आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :अमित">https://lagatar.in/bjp-will-win-more-than-300-seats-in-lok-sabha-elections-rahul-insulted-the-country-on-foreign-soil/">अमित

शाह ने कहा, लोकसभा चुनाव में 300 से अधिक सीटें जीतेगी भाजपा , राहुल ने विदेशी धरती से देश का अपमान किया…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही