Search

 
 
 

रामगढ़ : किचन शेड निर्माण में भारी अनियमितता का आरोप, मुखिया ने निर्माण कार्य पर लगाई रोक

 

कुंदरूकलां स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय  में डीएमएफटी फंड से लगभग  22 लाख की लागत से किचन शेड का किया जा रहा है निर्माण

Ramgarh : जिला मुख्यालय से तीन किलोमीटर दूर कुंदरूकलां स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में डीएमएफटी फंड से लगभग 22 लाख की लागत से किचन शेड का निर्माण किया जा रहा है. यहां किचन शेड निर्माण कार्य में घटिया सामग्रियों का उपयोग करने का आरोप है. इसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा स्थानीय मुखिया किशुनराम मुंडा व अन्य जनप्रतिनिधियों को दी गई. जिसके बाद मुखिया किशुनराम मुंडा, उप मुखिया मोहराय महतो, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि प्रदीप नायक उक्त स्थल पर पहुंच निर्माण कार्य का जायजा लिया. किचन शेड निर्माण में हो रहे घटिया सामग्रियों के उपयोग पर भड़क गए और तुरंत निर्माण कार्य रोकने का निर्देश दिया. मुखिया का कहना था कि यहां शेड निर्माण कार्य में काफी अनियमितता बरती जा रही है. घटिया सामग्रियों का उपयोग किया जा रहा है. इसमें ईंट, बालू, सीमेंट, छड़, खराब किस्म के लगाये जा रहे हैं. साथ ही बिना स्टीमीट के ही यहां कार्य किया जा रहा है. जिस कारण यह शेड निर्माण के बाद कभी भी धंस सकती है, इसलिए विरोध स्वरूप निर्माण कार्य को बंद करने का निर्देश दिया गया है. वहीं शेड निर्माण का कार्य करा रहे इंचार्ज कुंजेश्वर कुमार ने कहा कि यहां शेड निर्माण कार्य में कोई गड़बड़ी नहीं की गई है. स्टीमीट के अनुसार ही यहां काम किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/if-cm-is-not-answering-today-he-will-have-to-answer-tomorrow-governor/">सीएम

आज जवाब नहीं दे रहे हैं, तो उन्हें कल जवाब देना होगाः राज्यपाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही