Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़: 12 अप्रैल को उत्पाद सिपाही परीक्षा,  DC ने कदाचार मुक्त एग्जाम के लिए की बैठक

रामगढ़ जिले में आगामी 12 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाली 'झारखंड उत्पाद सिपाही लिखित परीक्षा' के सफल, शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त आयोजन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है. जिला उपायुक्त रामगढ़ फैज अक अहमद मुमताज ने नकलविहीन परीक्षा कराने को लेकर सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं केंद्र अधीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक की.
Advertisement
Advertisement

Ramgarh: रामगढ़ जिले में आगामी 12 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाली 'झारखंड उत्पाद सिपाही लिखित परीक्षा' के सफल, शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त आयोजन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है. जिला उपायुक्त रामगढ़ फैज अक अहमद मुमताज ने नकलविहीन परीक्षा कराने को लेकर सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं केंद्र अधीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक की.

 

रामगढ़ जिले में कुल 32 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 9,384 परीक्षार्थी तीन पालियों में परीक्षा देंगे. उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. 

 

उन्होंने कदाचार रोकने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर, सीसीटीवी एवं सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही सभी अभ्यर्थियों की सघन जांच करने पर विशेष जोर दिया गया, ताकि कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या प्रतिबंधित सामग्री परीक्षा केंद्र के अंदर न ले जाई जा सके.

 

बैठक में परीक्षा से जुड़ी प्रक्रियाओं की जानकारी भी दी गई, जिसमें परीक्षा केंद्र की घेराबंदी, प्रवेश व्यवस्था, ओएमआर शीट एवं अन्य गोपनीय सामग्री को सुरक्षित रूप से सील करने की प्रक्रिया तथा परीक्षा सामग्री के सुरक्षित परिवहन से जुड़े दिशा-निर्देश शामिल है.

 

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, जिला स्तरीय वरीय अधिकारी, प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी, दंडाधिकारी, केंद्र अधीक्षक सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही