Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव : मतदान शांतिपूर्ण खत्म, मतदाताओं में दिखा उत्साह

Ramgarh : रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हो गया. कुल 67.98 फीसदी मत डाले गये. कुल 2,28,152 मतदाताओं में 1,15,931 पुरुष और 1,12,221 महिलाओं ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग किया. मतदान के दौरान कुल 83.72% दिव्यांग मतदाताओं ने जबकि 66.26% 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों ने मतदान किया.. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा ने जिले के सभी अधिकारियों, कर्मियों, मतदान पदाधिकारियों, पुलिस बल के जवानों, मीडिया प्रतिनिधियों, जिलेवासियों को शांतिपूर्ण मतदान में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया है. इसे भी पढ़ें:गोड्डा">https://lagatar.in/godda-accused-of-raping-a-minor-taken-hostage-by-villagers-handed-over-to-police/">गोड्डा

: नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, पुलिस को सौंपा
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/vvvv-3-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम 

वहीं मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंताजम किये गये थे. पुलिस बलों की तैनाती की गई थी. ग्रामीण क्षेत्र और संवेदनशील बूथों पर अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया था. वहीं शहरी क्षेत्रों के बूथों पर भी पुलिस बल तैनात थे. मतदान के दौरान रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा और पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय मतदान केंद्रो में जाकर निरीक्षण कर रहे थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/vvvv-2-8.jpg"

alt="" width="600" height="360" />

मतदाताओं में दिखा उत्साह

सुबह 7 बजे मतदान की शुरूआत होते ही मतदाताओं में खासा उत्साह दिखा. सुबह से ही मतदान केंद्रों पर भीड़ उनड़ पड़ी. हालांकि कुछ बूथों पर ईवीएम की खराबी के कारण मतदान लेट से शुरू हुआ. सुबह के 9 बजे तक 15.19 प्रतिशत, 11 बजे तक 32.51 प्रतिशत, दोपहर 1 बजे तक 49.88 प्रतिशत, दोपहर 3 बजे तक 62.28 प्रतिशत और शाम 5 बजे तक कुल 67.96 प्रतिशत मतदान हुई. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/vvvv-4-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें:रांची">https://lagatar.in/108-prisoners-wrote-detention-letter-against-ranchi-civil-court-judge-know-what-is-in-the-letter/">रांची

सिविल कोर्ट के जज के खिलाफ 108 कैदियों ने लिखा बंदी पत्र, जानिये क्या है पत्र में 

सुनीता चौधरी और बजरंग महतो के बीच टक्कर

चुनाव में एनडीए प्रत्याशी सुनीता चौधरी और यूपीए के महागठबंधन प्रत्याशी बजरंग महतो के बीच कांटे की टक्कर माना जा रहा है. ग्रामीण बूथों पर तो महिलाओं-पुरुषों की लम्बी लाइन देखने को मिली. पार्टी के कार्यकर्ता उत्साहित नजर आ रहे थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/dddd-22.jpg"

alt="" width="600" height="450" /> [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही