Search

 
 
 

रामगढ़: बरकाकाना पुलिस ने लापता महिला और बच्चे को किया बरामद

 
Ramgarh: बरकाकाना पुलिस ने 24 घंटे के अंदर लापता महिला और बच्चे को बरामद कर लिया. दोनों बरकाकाना थाना क्षेत्र के पोचरा से लापता थे. बताया जाता है कि शशि उर्फ बेबी नामक महिला अपने एक साल के बच्चे के साथ लापता हो गई थी. महिला की दिमागी हालत कुछ ठीक नहीं थी. महिला के घर से लापता होने के बाद परिजनों ने इसकी सूचना बरकाकाना ओपी प्रभारी मंटू चौधरी को दिया. जिसके बाद मंटू चौधरी ने महिला और बच्चे की खोजबीन शुरू की. इसे भी पढ़ें-  गुजरात">https://lagatar.in/amit-shah-breaks-silence-on-scs-clean-chit-to-pm-modi-in-gujarat-riots-says-pm-modi-has-been-consuming-poison-for-last-18-years/">गुजरात

दंगों में पीएम मोदी को SC की क्लीन चिट पर अमित शाह ने तोड़ी चुप्पी, कहा-PM मोदी पिछले 18 साल से विषपान करते रहे
थाना प्रभारी मंटू चौधरी ने बताया कि बरकाकाना रेलवे स्टेशन से महिला अपने बच्चे को लेकर बरवाडीह पैसेंजर ट्रेन में बैठकर बरवाडीह पहुंची. दूसरे दिन वापसी ट्रेन से फिर बरकाकाना स्टेशन पहुंच गयी. जहां से पुलिस ने उन्हें बरामद किया. पुलिस ने बताया कि महिला की दिमागी हालत थोड़ी खराब है. जिसके कारण वह घर से लापता हो गयी थी. महिला के साथ एक छोटा बच्चा भी था. बरामद होने के बाद पुलिस ने महिला और बच्चे को उनके परिजनों को सौंप दिया. इसे भी पढ़ें- मोदी">https://lagatar.in/supreme-courts-seal-on-sits-clean-chit-to-modi-said-there-is-no-merit-in-zakias-appeal/">मोदी

को एसआईटी की क्लीन चिट पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर, कहा- जकिया की अपील में कोई मेरिट नहीं
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही