Search

 
 
 

रामगढ़ः भाजपा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष व मंडल प्रभारी हुए सम्मानित

पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी ने कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारी भाजपा को पूरे चितरपुर प्रखंड में मजबूत बनाने में जुट जाएं. ताकि आने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत सुनिश्चित की जा सके.
 

Ramgarh : रामगढ़ जिले के चितरपुर रजरप्पा मोड़ स्थित स्वर्ण मंडप में शनिवार को भाजपा की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन हुआ. मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी व विशिष्ट अतिथि जिला मंत्री संजय प्रभाकर मौजूद थे. अतिथियों ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष निरंजन कुमार व मंडल प्रभारी दीपक दांगी को माला पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी ने कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारी भाजपा को पूरे चितरपुर प्रखंड में मजबूत बनाने में जुट जाएं. ताकि आने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत सुनिश्चित की जा सके.


नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष निरंजन कुमार व प्रभारी दीपक दांगी ने कहा कि चितरपुर प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं को एकजुट करना पहली प्राथमिकता होगी. कार्यकर्ताओं की एकजुटता से ही चुनावों में जीत का मार्ग प्रशस्त होगा. कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान प्रखंड अध्यक्ष गणेश स्वर्णकार ने, संचालन सांसद प्रतिनिधि अर्जुन वर्मा व धन्यवाद ज्ञापन सुबीन तिवारी ने किया. मौके पर पूर्व जिला मंत्री रमेश वर्मा, पीयूष तिवारी, सत्यनारायण पोद्दार, खेदन स्वर्णकार, मिथलेश तिवारी, कपील सोनार, जयंत पोद्दार, श्याम किशोर वर्मा, संजीत स्वर्णकार, हीरालाल दांगी, सोमी देवी, अर्चना देवी, प्रेम नाथ महतो, महेंद्र राम, लक्ष्मण महतो, हितेश पटेल, मुंगालाल महतो, बिक्रम चौधरी, पिंकी देवी, प्रतिमा देवी, जावेद सलीम, दिगम्बर चौधरी, प्रकाश पांडेय सहित कई मौजूद थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही