Search

 
 
 

रामगढ़: एथलेटिक्स चैंपियनशिप में वेस्ट बोकारो डिवीजन के कैडेट ने जीते पदक

 
Ramgarh: पटना में आयोजित 33वीं पूर्व क्षेत्र एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में वेस्ट बोकारो डिवीज़न के कैडेटों ने बेहतर प्रदर्शन किया. वेस्ट बोकारो डिवीजन से फीडर सेंटर और कोचिंग सेंटर के पांच कैडेट झारखंड एथलेटिक्स टीम की ओर से शामिल हुए थे. चैंपियनशिप में इन कैडेटों ने दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीता. इसमें विशाल कुमार ने ट्रिपल जंप में स्वर्ण पदक, रितेश कुमार ने 80 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक और संदीप कुमार ने लॉन्ग जंप में रजत पदक जीता. वहीं झारखंड एथलेटिक्स टीम ने इस प्रतियोगिता में ओवरऑल चैम्पियनशिप का खिताब जीता. इसे भी पढ़ें– झामुमो">https://lagatar.in/bjp-trying-to-target-jmm-with-its-arrow-of-1932/">झामुमो

के 1932 के तीर से उसे ही निशाना बनाने की कोशिश में भाजपा
इस अवसर पर चैंपियनशिप में अल्का कुमारी को 100 मीटर दौड़ और निखिल मुंडा को लॉन्ग जंप में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए सम्मानित किया गया. इस सफलता पर पीके श्रीवास्तव, चीफ़, सीईपी, वेस्ट बोकारो डिवीज़न, टाटा स्टील ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया. साथ ही उनके सुनहरे भविष्य की कामना की. इस अवसर पर रोहित प्रसाद, हेड, एड्मिनिसट्रेशन, वेस्ट बोकारो डिवीज़न, टाटा स्टील, महेश प्रसाद , अध्यक्ष (आरसीएमयू) और पीके सिंह सचिव (आरसीएमयू) सहित यूनियन पदाधिकारी और राजीव रंजन सिंह, दुखिया मांझी और एमडी रफ़ीक सहित खेल विभाग के लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें– मोबाइल">https://lagatar.in/post-mortem-of-the-girl-child-in-the-light-of-mobile-torch-the-answer-of-cs-will-be-surprised/">मोबाइल

टॉर्च की रोशनी में बच्ची का पोस्टमार्टम, सीएस का जवाब कर देगा हैरान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही