Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : सीसीएलकर्मी की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Advertisement
Advertisement
Ramgarh : जिले के भुरकुंडा थाना क्षेत्र सेंट्रल सौंदा में सीसीएलकर्मी अमित बख्शी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. अज्ञात अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम. यह घटना सोमवार की देर करीब एक बजे की बतायी जा रही है. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुटी गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पढ़ें - नालंदा">https://lagatar.in/nalanda-social-democratic-party-of-india-flag-hoisted-in-government-schools-photo-of-children-saluting-goes-viral/">नालंदा

: सरकारी स्कूलों में फहराया गया सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया का झंडा, बच्चों की सलामी देते फोटो वायरल
इसे भी पढ़ें - सुबह-सुबह">https://lagatar.in/google-went-down-early-in-the-morning-users-upset-flood-of-memes-on-twitter/">सुबह-सुबह

गूगल हो गया डाउन, यूजर्स परेशान, Twitter पर Memes की बाढ़

अपराधियों ने मारी पांच गोली 

जानकारी के मुताबिक सोमवार की रात घर के बगल वाले मंदिर सेंट्रल सौंदा शिव मंदिर में जागरण का आयोजन किया गया था. अमित बख्शी जागरण में शामिल होने के बाद देर रात करीब 12:30 बजे घर लौट रहे थे. उसी दौरान घर से थोड़ी ही दूर पर अपराधियों ने डॉ. अशोक क्लीनिक के पास अमित पर पांच गोलियां चलाई. जिसमें दो गोली उसके सिर पर और दो गोली उसके पैर में लगी. जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल अमित को पास के निजी अस्पताल में ले जाया गया.जहां से डॉक्टर ने उसे रांची के मेदांता अस्पताल में रेफर कर दिया. रांची के मेदांता अस्पताल में डॉक्टर ने अमित को मृत घोषित कर दिया. इसे भी पढ़ें - उपेंद्र">https://lagatar.in/upendra-kushwaha-claims-everything-is-going-well-in-nda-alliance-told-nitish-pm-material/">उपेंद्र

कुशवाहा का दावा- NDA गठबंधन में सब कुछ ठीक चल रहा, नीतीश को बताया पीएम मटेरियल

हत्या के कारणों का खुलासा नहीं

अमित को किन कारणों से गोली मारी गयी है. फिलहाल पुलिस अभी हर एक बिंदुओं पर जांच कर रही है . अमित बक्शी सीसीएल के बरकाकाना सीएमपीडीआई में क्लर्क के पद पर तैनात था और सेंट्रल सौंदा में सीसीएल द्वारा आवंटित आवास में रहता था. इसे भी पढ़ें - UGC">https://lagatar.in/ugc-net-second-phase-exam-postponed-now-exam-will-be-held-from-20-to-30-september/">UGC

NET के दूसरे चरण की परीक्षा स्थगित, अब 20 से 30 सितंबर तक होगा एग्जाम [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही