छिन्नमस्तिके इलेवन ने अरबी हाई स्कूल सांडी की टीम को 74 रनों से हराया रामगढ़ : चितरपुर प्रखंड के भुचुंगडीह पंचायत अंतर्गत सांडी स्थित राज बल्लभ प्लस टू उच्च विद्यालय के मैदान में आयोजित स्व. रीझुनाथ चौधरी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का रविवार को भव्य समापन हुआ. फाइनल मुकाबला अरबी हाई स्कूल सांडी इलेवन बनाम छिन्नमस्तिके इलेवन रजरप्पा के बीच खेला गया. टॉस जीत कर छिन्नमस्तिके इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 14 ओवर में 174 रन बनाया. वहीं, जवाबी पारी खेलने उतरी अरबी हाई स्कूल सांडी इलेवन की टीम 100 रन पर ही सिमट गई. इस तरह छिन्नमस्तिके इलेवन 74 रन से जीत हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया. इसे भी पढ़ें-विस्थापितों">https://lagatar.in/will-give-the-displaced-people-their-rights-manish-jaiswal/">विस्थापितों
को उनका अधिकार दिलाएंगे : मनीष जायसवाल
संदेश’ इंपैक्ट : आखिरकार बसमतिया देवी को मिल गया ट्राइसाइकिल
को उनका अधिकार दिलाएंगे : मनीष जायसवाल
खिलाड़ियों को करेंगे मदद : सुनीता चौधरी
इससे पूर्व मुख्य अतिथि रामगढ़ विधायक सुनीता चौधरी व विशिष्ट अतिथि जिप अध्यक्ष सुधा देवी, आजसू केंद्रीय सचिव अमृतलाल मुंडा, समााजेवी सरिता देवी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया. विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों में प्रतिभा की कमी नहीं है. अगर इन्हें सही मार्गदर्शन मिले, तो यहां के खिलाड़ी भी क्षेत्र का नाम रोशन कर सकते हैं. उन्होंने यह भी कि कहा कि खिलाड़ी मेहनत करें, आजसू पार्टी उन्हें आगे बढ़ने में हर संभव मदद करेगी. तत्पश्चात उन्होंने विजेता व उप विजेता टीम को शील्ड देकर पुरस्कृत किया. इसे भी पढ़ें-‘शुभम">https://lagatar.in/shubham-sandesh-impact-basmatiya-devi-finally-gets-a-tricycle/">‘शुभमसंदेश’ इंपैक्ट : आखिरकार बसमतिया देवी को मिल गया ट्राइसाइकिल
Leave a Comment