Search

 
 
 

रामगढ़ : बजरंग महतो के समर्थन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया रोड शो, उमड़ा जनसैलाब

 
Ramgarh: रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव 27 फरवरी को होने वाला है.  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यूपीए के प्रत्याशी बजरंग महतो के पक्ष में रोड शो किया. इसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए. रोड शो रामगढ के छावनी फुटबॉल मैदान से शुरू हुआ जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए सुभाष चौक पहुंचा. यहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सुभाष चौक पर स्थापित नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इसके बाद रोड शो कार्यक्रम गांधी चौक, चट्टी बाजार,आदि स्थानों से होते हुए सिद्धू कानू मैदान जाकर संपन्न हुआ. इसे भी पढ़ें: लातेहार">https://lagatar.in/latehar-vaish-samaj-will-celebrate-holi-milan-ceremony-on-march-3/">लातेहार

: वैश्य समाज 3 मार्च को होली मिलन समारोह मनाएगा

सीएम ने लोगों से की वोट अपील

रोड शो  में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावा, मंत्री आलमगीर आलम, बेरमो विधायक अनूप सिंह, बजरंग महतो सहित कई विधायक व मंत्री मौजूद रहे.  मौके पर मुख्यमंत्री ने सभी का अभिवादन किया और 27 फरवरी को रामगढ़ विधानसभा  उपचुनाव में यूपीए प्रत्याशी बजरंग महतो को भारी मतों से जीत दिलाने की अपील की. इसे भी पढ़ें: कोडरमा:">https://lagatar.in/koderma-foundation-day-of-rotary-international-celebrated-with-enthusiasm/">कोडरमा:

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रोटरी इंटरनेशनल का स्थापना दिवस
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही