Search

 
 
 

रामगढ़ : चाइल्ड वेलफेयर ने दिव्यांग लड़की को परिजनों को सौंपा, छलके आंसू

 
Ramgarh: अपराधियों के चंगुल से भागने में सफल रही 12 वर्षीया दिव्यांग पूर्णिमा बनर्जी. आखिरकार पिता के पास सकुशल पहुंच ही गई. चाइल्ड वेलफेयर कमेटी ने पूर्णिमा के परिजनों से संपर्क किया और उन्हें रामगढ़ बुलाकर उनकी बच्ची को उनके हाथो में सुपुर्द किया. पूर्णिमा के पिता विपिन बनर्जी भी 70 फ़ीसदी दिव्यांग हैं. पिता को पाकर पूर्णिमा खुशी से झूम उठी लेकिन उसने जो दर्दनाक मंजर देखी उसे बयां करने में भी वह सिहर रही थी. पूर्णिमा के पिता ने रामगढ़ जिला प्रशासन और चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के साथ रामगढ़ की जनता का आभार प्रकट किया. उन्होंने कहा कि यदि उनकी मदद नहीं होती, तो वह बेटी तक नहीं पहुंच पाते. कहा कि उनका पूरा परिवार काफी गरीब है. वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल के झालदा क्षेत्र के रहने वाले हैं. लेकिन बोकारो के बालीडीह के पास बीयाडा ग्राउंड में बसे राधा नगर में झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं. पास में पूरवीडीह रेलवे स्टेशन के पास उनकी दिव्यांग बच्ची भीख मांगने के लिए गई थी, जहां से लापता हो गई. इसे भी पढ़ें-नाराज">https://lagatar.in/congress-mla-angry-on-back-foot/">नाराज

कांग्रेस विधायकों को आलाकमान नहीं दे रहा भाव, बैकफुट पर आने को विवश

अपराधियों ने पूरवाडीह रेलवे स्टेशन से दिव्यांग को उठाया था

पूर्णिमा बनर्जी ने चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को बताया कि जब वह रेलवे स्टेशन पर भीख मांग रही थी, उसी दौरान उनलोगों ने उसे बहला-फुसला कर ट्रेन में बिठाया और फिर रांची ले गए. रांची में उसे जहां रखा गया था वहां उसकी पिटाई की गई. उसे चाकू से काटने की धमकी दी गई. साथ ही उसके पेट को फाड़ कर किडनी व अन्य चीजें निकालने की बात कही. शनिवार को एक टीम उसे बस में बिठाकर रामगढ़ लायी. यहां वह एक सदस्य को दांत काटकर भागने में सफल रही थी. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-25-years-imprisonment-to-accused-of-raping-a-minor-and-2-court-news/">धनबाद

: नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को 25 साल की कैद समेत कोर्ट की 2 खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही