Search

रामगढ़ : छुट्टियों में कटौती का कॉलेज के शिक्षकों ने किया विरोध

Ramgarh : राजभवन के आदेश पर छुट्टियों में की गई कटौती के विरोध में रामगढ महाविद्यालय के शिक्षकों ने काला बिल्ला लगाकर प्रदर्शन किया. कालेज प्रशासनिक भवन के सामने काला बिल्ला लगाकर विरोध जताया. आक्रोशित शिक्षकों ने कहा कि दिनों-दिन गर्मी के बढते प्रकोप के कारण कक्षाओं में विद्यार्थियों की संख्या लगातार कम होती जा रही है. इसे लेकर पहले से ही शिक्षकगण चिंतित थे. रामगढ़ कोलियरी क्षेत्र होने की वजह से झारखंड के बाकी जगहों की तुलना में अधिक गर्मी है. इसे भी पढ़ें :रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-dc-visited-patratu-block/">रामगढ़

: DC ने किया पतरातू प्रखंड का दौरा

इलाके में पड़ती है भीषण गर्मी

बताते चले कि रामगढ़ महाविद्यालय में छात्र-छात्राएँ गोला, चितरपुर, पेटरवार, छतर-मांडू, गिद्धी, पतरातू, कोठार और बड़काकाना जैसे सुदूरवर्ती क्षेत्रों से बडी़ कठिनाइयों का सामना करके पढाई करने आते हैं. कक्षा करके लौटते हुए भीषण गर्मी के असर से ज्यादातर बच्चों की तबीयत बिगड़ रही है, जिसकी शिकायत अभिभावकों द्वारा निरंतर शिक्षकों से की जा रही है. ऐसे में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को नजरअंदाज करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में विचार करने की जरूरत है. विरोध प्रदर्शन करने वालों में डॉ. सुनील कुमार अग्रवाल, डॉ. रत्ना पांडे, डॉ. बख्शी ओमप्रकाश, डॉ. कामना राय, डॉ. रामाज्ञा सिंह, डॉ. रोज उराँव, डॉ. प्रीति कमल, डॉ. अनामिका, डॉ. मालिनी, डॉ. बलवंती मिंज, डॉ. असीम, डॉ. राहुल गुप्ता, डॉ. शालिनी, डॉ. नीतू मिंज, डॉ. शाहनवाज खान, किशुन महतो, अजिता किन्डो शामिल थे. इसे भी पढ़ें : गर्मी">https://lagatar.in/heat-wave-number-of-heat-stroke-patients-increased-in-rims-children-are-also-getting-sick/">गर्मी

ने किया बेहाल : रिम्स में लू के मरीजों की संख्या बढ़ी, बच्चे भी हो रहे बीमार
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp