Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ः ट्रक व पेट्रोल टैंकर में भिड़ंत, बड़ा हादसा टला; चालक घायल

दुर्घटना में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल होकर केबिन में फंस गया. स्थानीय लोगों व रजरप्पा पुलिस की मदद से उसे केबिन से निकालकर सदर अस्पताल रामगढ़ पहुंचाया गया. डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रिम्स, रांची रेफर कर दिया.
Advertisement
Advertisement

Ramgarh : रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर चितरपुर काली चौक के पास शनिवार की सुबह पेट्रोल टैंकर व ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई. गनीमत थी की पेट्रोल टैंक को कुछ नहीं हुआ और बड़ा हादसा टल गया. इस दुर्घटना में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल होकर केबिन में फंस गया. स्थानीय लोगों व रजरप्पा पुलिस की मदद से उसे केबिन से निकालकर सदर अस्पताल रामगढ़ पहुंचाया गया. जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रिम्स, रांची रेफर कर दिया.


मिली जानकारी के अनुसार, पेट्रोल टैंकर (जेएच 01 एफआर 2243) गोला से रामगढ़ की ओर आ रहा था. इसी बीच चितरपुर काली चौक  स्थित बैंक ऑफ इंडिया के समीप विपरीत दिशा से आ रहे एलपी ट्रक (जेएच 02 एई 3201) ने टैंकर में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे में ट्रक का चालक केबिन में फंस गया. कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया. पेट्रोल टैंकर में आग लगने की आशंका से वहां अफरातफरी का माहौल बना रहा. करीब एक घंटे तक मुख्य मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी.


 घटना की सूचना मिलते ही रजरप्पा थाना के एसआई रंजीत महतो पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और किसी तरह क्षतिग्रस्त गाड़ियों को सड़क से हटवाकर यातायात शुरू कराया. एक अन्य घटना में चितरपुर बाजार टांड़ के समीप एक कोयला लदा हाइवा पलट गया. इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. घटना के बाद हाइवा के ड्राइवर और खलासी दोनों फरार हो गए. हाइवा आम्रपाली कोलियरी से कोयला लोडकर गोला की ओर आ रहा था. इसी बीच बाजार टांड़ में सिमरन गारमेंट के पास हाइवा अनियंत्रित होकर सीधे दुकान में जाकर पलट गया. रजरप्पा पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गई.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही