Search

 
 
 

रामगढ़ः अवैध खनन व परिवहन पर पूरी तरह रोक लगाएं- डीसी

डीसी ने जिले में अवैध खनन पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए सघन अभियान चलाने का निर्देश दिया.
 

Ramgarh : रामगढ़ डीसी फैज अक अहमद मुमताज ने गुरुवार को समाहरणालय सभा कक्ष में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक की. बैठक में एसपी अजय कुमार भी उपस्थित थे. जिला खनन पदाधिकारी निशांत अभिषेक ने अवैध खनन के विरुद्ध किए जा रहे कार्यों के बारे में पीपीटी के माध्यम से जानकारी दी. साथ ही चितरपुर के भुचुंगडीह क्षेत्र में कोयला खनन के अवैध मुहानों में लगी आग के बारे में भी विस्तार से बताया. डीसी ने आग पर काबू पाने के लिए सीसीएल के महाप्रबंधक, चितरपुर सीओ व अन्य अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. साथ ही जिले में अवैध खनन पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए सघन अभियान चलाने का निर्देश दिया.

डीसी व एसपी ने खनन टास्क फोर्स की पिछली बैठक में दिए गए निर्देश पर अमल के बारे में जानकारी ली. अवैध मुहानों को बंद करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. साथ ही सभी सीओ व थाना प्रभारियों को अवैध बालू परिवहन पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए. बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी, अपर समाहर्ता, जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी, सीसीएल की विभिन्न परियोजनाओं के महाप्रबंधक, सीओ व थाना प्रभारी उपस्थित थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही