Search

 
 
 

रामगढ़ : सहकारिता में तेजी लाने पैक्सों का कंप्यूटराइजेशन जरूरी- डीसी

 

Ramgarh : रामगढ़ के डीसी चंदन कुमार ने कहा कि सहकारिता के कार्यों में तेजी लाने के लिए पैक्सों का कंप्यूटराइजेशन जरूरी है. डीसी सोमवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में सहकारी समृद्धि योजना के अंतर्गत मत्स्यजीवी एवं दुग्ध उत्पादक सहयोग समितियों की सुविधा के लिए कंप्यूटराइजेशन ऑफ पैक्स पर आयोजित कार्यशाला में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि देश के विकास में सहकारिता का बड़ा योगदान है. पैक्सों के माध्यम से विभिन्न तरह के कार्य किए जा रहे हैं. इसे और गति देने के लिए कंप्यूटराइजेशन बेहद जरूरी है. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी पैक्ससहकारी समितियों का जल्द कंप्यूटराइजेशन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

कार्यशाला के दौरान जिला सहकारिता पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि सहकारी समृद्धि योजना के तहत योजनाबद्ध तरीके से जिले के सभी पैक्सों का कंप्यूटराइजेशन किया जाना है. इससे पैक्स द्वारा किए जाने वाले सभी कार्यों की विभिन्न स्तरों पर मॉनिटरिंग की जा सकेगी. कार्य प्रणाली में भी सुधार आएगा. मत्स्य पालन एवं गव्य विकास सहित अन्य संबद्ध विभागों के किसानों को भी सहकारी समिति के रूप में विकसित कर एनका कंप्यूटराइजेशन किया जाना है. कार्यशाला में उपस्थित पैक्स अध्यक्षों, प्रतिनिधियों, मत्स्य, गव्य सहकारी समितियों को पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से पैक्सों के कंप्यूटराइजेशन के तहत किए जाने वाले कार्यों के बारे में जानकारी दी गई.

यह भी पढ़ें 3">https://lagatar.in/will-celebrate-jaipal-singhs-birth-anniversary-as-agitators-day/">3

जनवरी को झारखंड आंदोलनकारी दिवस के रूप में मनायेंगे जयपाल सिंह की जयंतीः मोर्चा

 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही