Search

 
 
 

रामगढ़ः पीटीपीएस कॉलेज में 1.90 करोड़ की लागत से कॉन्फ्रेंस हॉल का निर्माण शुरू

PVUNL के CEO ने कहा कि कंपनी शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास व युवाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है. यह मल्टीपर्पस कॉन्फ्रेंस हॉल न केवल शैक्षणिक गतिविधियों को मजबूत करेगा, बल्कि विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित एक सुदृढ़ मंच भी प्रदान करेगा.
 
निर्माण कार्य का शिलान्यास करते विधायक, पीवीयूएनएल के सीईओ व अन्य.

Ramgarh : बिजली उत्पादन इकाई PVUNL (पीटीपीएस) की ओर से सीएसआर पहल के तहत पीटीपीएस कॉलेज, पतरातू में मल्टीपर्पस कॉन्फ्रेंस हॉल का निर्माण कार्य शुरू किया गया. मुख्य अतिथि बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी व PVUNL के CEO ने शिलान्यास कर कार्य का शुभारंभ किया. इस मौके पर हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन संबोधित किया. कहा कि मल्टीपर्पस कॉन्फ्रेंस हॉल का निर्माण पूरा होने से क्षेत्र की शैक्षणिक गुणवत्ता को एक नई दिशा मिलेगी. 


PVUNL के CEO ने कहा कि कंपनी शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास व युवाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है. यह मल्टीपर्पस कॉन्फ्रेंस हॉल न केवल शैक्षणिक गतिविधियों को मजबूत करेगा, बल्कि विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित एक सुदृढ़ मंच भी प्रदान करेगा. PTPS कॉलेज 1972 से क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा उपलब्ध करा रहा है. PVUNL ने पहले भी कॉलेज के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाये हैं. इससे पूर्व कॉलेज के प्राचार्य ने अतिथियों का स्वागत किया. उनके सम्मान में विद्यार्थियों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. मौके पर पीटीपीएस के सीजीएम (प्रोजेक्ट) अनुपम मुखर्जी, जीएम (प्रोजेक्ट) विष्णु दत्ता, एचआर हेड जियाउर रहमान सहित कॉलेज के शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही