Search

 
 
 

रामगढ़ः मां छिन्नमस्तिका मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

श्रद्धालुओं ने दामोदर व भैरवी नदी के संगम स्थल पर स्नान किया. इसके बाद मां भगवती की पूजा-अर्चना के लिए हाथ में प्रसाद की थाली लेकर घंटों कतार में खड़े होकर इंतजार किया. बारी आने के बाद मां छिन्नमस्तिके की पूजा कर आशीर्वाद मांगा.
 
मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़.

Ramgarh : रामगढ़ जिले के रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर में शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. श्रद्धालुओं का अहले सुबह से ही मां भगवती के दरबार में पहुंचने का दौर शुरू हो गया, जो देर संध्या तक जारी रहा. श्रद्धालुओं ने दामोदर व भैरवी नदी के संगम स्थल पर स्नान किया. इसके बाद मां भगवती की पूजा-अर्चना के लिए हाथ में प्रसाद की थाली लेकर घंटों कतार में खड़े होकर इंतजार किया. बारी आने के बाद मां छिन्नमस्तिके की पूजा कर आशीर्वाद मांगा.

 


इस अवसर पर मंदिर परिसर में सैकड़ों बकरों की बलि भी दी गई. भीड़ इतनी अधिक थी कि श्रद्धालुओं की कतार मुख्य मंदिर से होकर स्टैंड तक जा पहुंची थी. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रजरप्पा पुलिसकी ओर से विशेष व्यवस्था की गई थी. ताकि किसी भी श्रद्धालु को कोई परेशानी न हो. रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार स्वयं मंदिर क्षेत्र में मौजूद रहकर भीड़ का जायजा लेते देखे गए.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही