Search

 
 
 

डॉ अजय छाबड़ा बने RSSDI झारखंड चैप्टर के चेयरमैन

: चिकित्सा और मधुमेह जागरूकता के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है. डॉ. अजय छाबड़ा को वर्ष 2026-27 के लिए RSSDI, झारखंड चैप्टर का चेयरमैन नियुक्त किया गया है. उनकी यह नियुक्ति उनके लंबे अनुभव, समर्पण और उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं की पहचान मानी जा रही है.
 

Ranchi : चिकित्सा और मधुमेह जागरूकता के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है. डॉ. अजय छाबड़ा को वर्ष 2026-27 के लिए रिसर्च सोसाइटी फॉर द स्टडी ऑफ डायबिटीज इन इंडिया (RSSDI) झारखंड चैप्टर का चेयरमैन नियुक्त किया गया है. उनकी यह नियुक्ति उनके लंबे अनुभव, समर्पण और उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं की पहचान मानी जा रही है.

 

RSSDI देशभर में मधुमेह के क्षेत्र में कार्य करने वाले चिकित्सकों की एक प्रमुख संस्था है, जिसके लगभग 13000 से अधिक सदस्य हैं. यह संस्था मधुमेह नियंत्रण, जागरूकता और शोध के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है.

 

डॉ. अजय छाबड़ा लंबे समय से मधुमेह उपचार, मरीजों की सेवा, स्वास्थ्य शिक्षा और सामाजिक चिकित्सा गतिविधियों से जुड़े रहे हैं. उन्होंने हमेशा मरीजों के हित को प्राथमिकता देते हुए आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों और जागरूकता अभियानों के माध्यम से समाज में स्वास्थ्य चेतना को मजबूत किया है. उनके नेतृत्व में RSSDI झारखंड चैप्टर के और अधिक सक्रिय होने तथा जनसंपर्क बढ़ाने की उम्मीद जताई जा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही