Search

 
 
 

अपराधियों के रफ्तार का मुकाबला अपाचे से होगी, चक्रधरपुर थाने को मिली 15 बाइक

कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर थाना को 15 नई अपाचे बाइक मिली हैं. इन बाइकों के मिलने से अब पुलिस की पेट्रोलिंग व्यवस्था तेज और प्रभावी होगी. इन अपाचे बाइकों को विशेष रुप से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में त्वरित गश्ती के लिए दिया गया है.
 
चक्रधरपुर थाने में आई 15 नई अपाचे बाइक

Chakradharpur (Shambhu Kumar): कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर थाना को 15 नई अपाचे बाइक मिली हैं. इन बाइकों के मिलने से अब पुलिस की पेट्रोलिंग व्यवस्था तेज और प्रभावी होगी. इन अपाचे बाइकों को विशेष रुप से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में त्वरित गश्ती के लिए दिया गया है. 

 

बाइक के जरिए गश्ती से संकरी गलियों और दूरदराज इलाकों में भी पुलिस की पहुंच आसान होगी, जहां बड़े वाहनों से पहुंचना मुश्किल होता है. चक्रधरपुर के थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण और त्वरित कार्रवाई के लिए बाइक पेट्रोलिंग काफी कारगर साबित होगी. 

 

नई बाइकों के माध्यम से पुलिस टीम संदिग्ध गतिविधियों पर तेजी से नजर रख सकेगी और किसी भी घटना की सूचना मिलने पर तुरंत मौके पर पहुंच पाएगी. पुलिस विभाग का मानना है कि इन बाइकों के मिलने से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और अपराधियों पर नकेल कसने में मदद मिलेगी. लोगों को सुरक्षा का एहसास बढ़ेगा. नई बाइकों को जल्द ही विभिन्न क्षेत्रों में तैनात कर नियमित पेट्रोलिंग शुरु की जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही