Search

 
 
 

प्रभु यीशु के दुखभोग को याद कर भावुक हुए ईसाई समुदाय

गुड फ्राइडे के अवसर पर विभिन्न चर्चों में ईसाई समुदाय ने प्रभु यीशु मसीह के दुखभोग को याद किया. सी.एन.आई चर्च, जी.ई.एल चर्च और संत मारिया महागिरजाघर सहित अन्य गिरजाघरों में विशेष आराधना हुई. जहां अलग-अलग समय पर विश्वासियों ने प्रभु के बलिदान को याद करते हुए विशेष विनती की गई.
 

Ranchi: गुड फ्राइडे के अवसर पर विभिन्न चर्चों में ईसाई समुदाय ने प्रभु यीशु मसीह के दुखभोग को याद किया. सी.एन.आई चर्च, जी.ई.एल चर्च और संत मारिया महागिरजाघर सहित अन्य गिरजाघरों में विशेष आराधना हुई. जहां अलग-अलग समय पर विश्वासियों ने प्रभु के बलिदान को याद करते हुए विशेष विनती की गई.

Uploaded Image

 शाम के समय लोयला ग्राउंड में क्रूस रास्ता का आयोजन किया गया. इस दौरान पुरोहितों ने क्रूस उठाकर प्रभु यीशु के दुखभोग के 12 स्थानों का जीवंत वर्णन किया. इस धार्मिक अनुष्ठान में 12 श्रद्धालु क्रूस ढोने में शामिल हुए, जो प्रभु के कष्टों और बलिदान के प्रतीक बने.

 


संत मारिया महागिरजाघर के पल्ली पुरोहित आनंद को प्रथम स्थान पर क्रूस ढोने का अवसर मिला, जबकि आर्चबिशप को 12वें स्थान पर रखा गया. इसके अलावा रेमिज बारला, राजकिशोर मिंज, अमध तिर्की, जेवियर फ्रांसिस, बिपिन बाखला, अमर लकड़ा, जोसेफ लकड़ा, प्रेम तिग्गा, मोहन कच्छप, संतोष लकड़ा और अमर कुजूर ने भी हिस्सा लिया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही