Search

 
 
 

रामगढ़ः पौष पूर्णिमा पर रजरप्पा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

श्रद्धालु अहले सुबह ही यहां पहुंच गए थे. दामोदर-भैरवी के संगम स्थल पर स्नान कर हाथों में पूजा की थाली लिए लाइन में कतारबद्ध होकर खड़े हो गए. भारी भीड़ के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था में कमी नहीं आई.
 

Ramgarh : पौष पूर्णिमा पर शनिवार को रजरप्पा स्थित मां क्षिन्नमस्तिके मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. श्रद्धालु अहले सुबह ही यहां पहुंच गए थे. दामोदर-भैरवी के संगम स्थल पर स्नान कर हाथों में पूजा की थाली लिए लाइन में कतारबद्ध होकर खड़े हो गए. भारी भीड़ के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था में कमी नहीं आई. लोगों ने लंबी लाइन में लगकर घंटों इंतजार के बाद माता रानी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया. मंदिर में झारखंड सहित बिहार, बंगाल व ओडिशा के लोग भी मां के दर्शन के लिए पहुचे थे.


भीड़ इतनी ज्यादा थी कि भक्तों की लाइन मुख्य मंदिर से स्टैण्ड के ऊपर तक जा पहुंची थी. भीड़ को नियंत्रित करने में रजरप्पा पुलिस के जवान सक्रिय दिखे. ताकि श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना में किसी प्रकार की परेशानी न हो.

भंडारे का भी हुआ आयोजन 


पौष पूर्णिमा के अवसर पर रजरप्पा स्थित पंचवटी आश्रम में भव्य भंडारा का भी आयोजन किया गया. श्रद्धालु मां छिन्नमस्तिके की पूजा-अर्चना के बाद पंचवटी आश्रम पहुंचकर प्रसाद ग्रहण कर रहे थे. यहां भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई. भंडारा को सफल बनाने में मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष आशेष पंडा, सचिव सुभाशीष पंडा सहित अजय पंडा, असीम पंडा, लोकेश पंडा, ब्रजेश पंडा, सुबोध पंडा, पप्पू पंडा, छोटू पंडा, केतु पंडा का सराहनीय योगदान रहा.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही