Search

 
 
 

रामगढ़ः 7.80 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, देवघर से एक आरोपी गिरफ्तार

SIT टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए देवघर जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र के बांदर वासा गांव में छापेमारी कर आरोपी युवक जोगेन्द्र राणा को गिरफ्तार कर लिया.
 

Ramgarh : रामगढ पुलिस ने 7,80,000 रुपए की साइबर ठगी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की गिरफ्तारी देवघर से हुई है. इस संबंध में पतरातु की स्टीम कॉलोनी निवासी जवाहर लाल ने रामगढ़ साइबर थाना में पिछले 3 सितंबर को मामला दर्ज कराया था. थाने में दिए आवेदन में उसने कहा था कि साइबर ठगों ने उसके SBI बैंक खाते से 7,80,000 रुपए की अवैध निकासी की है.


इस मामले के उद्भेदन के लिए रामगढ़ एसपी अजय कुमार के निर्देश पर डीएसपी (मु०) सह साइबर थाना प्रभारी के नेतृत्व में SIT गठित की गई थी. टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए देवघर जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र के बांदर वासा गांव में छापेमारी कर आरोपी युवक जोगेन्द्र राणा को गिरफ्तार कर लिया.उसके पास से पैन कार्ड व साइबर फ्रॉड में उपयोग किया गया मोबाइल फोन बरामद किया गया. पूछताछ में उसने साइबर ठगी में शामिल होने की बात स्वीकार की है. पुलिस ने उसे जेल भेज दिया. छापेमारी टीम में पुलिस इंस्पेक्टर दिगम्बर पाण्डेय, विकास आर्यन व आरक्षी जीतेन्द्र पासवान शामिल थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही