Search

 
 
 

रामगढ़ : पृथ्वी दिवस पर डीएवी के बच्चों ने किया पौधारोपण

 
Ramgarh:  डीएवी बरकाकाना में पृथ्वी दिवस के अवसर पर परशुराम सदन की ओर से कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए. वर्ग तृतीय से पंचम के बच्चों ने पृथ्वी दिवस विषय पर एक एकांकी प्रस्तुत किया जिसमें पृथ्वी को स्वच्छ रखने के बारे में बतलाया गया. वह पृथ्वी जो हमारा आधार है, वह पृथ्वी जिस पर हम जीवन यापन करते हैं. इसके संरक्षण का दायित्व हम सभी के कंधों पर है. पृथ्वी दिवस के अवसर पर नर्सरी एवं एल केजी के बच्चों ने मीता गांगुली के निर्देशन में पौधे लगाये. यूकेजी के बच्चों ने अर्थ डे पर पृथ्वी को सुरक्षित कैसे रखा जाए इस विषय पर पोस्टर बनाया. वर्ग षष्ठम एवं सप्तम के बच्चों ने सेव द प्लेनेट विषय पर गीत गाये. इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य मुस्तफा मजीद ने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण के लिए जहां एक ओर वन क्षेत्र को सुरक्षित करना आवश्यक है वहीं दूसरी ओर नई पौध लगाकर मिट्टी के कटाव को भी रोकना आवश्यक है. ये नन्हे मुन्ने बच्चे पर्यावरण संरक्षण के महान कार्य में गिलहरी के भांति अपना छोटा-छोटा योगदान दे रहे हैं. उनका यह प्रयास बहुत ही प्रशंसनीय है. इसे भी पढ़ें-बीजेपी">https://lagatar.in/bjp-candidate-geeta-koda-filed-her-nomination-babulal-marandi-remained-with-her/">बीजेपी

उम्मीदवार गीता कोड़ा ने किया नामांकन, बाबूलाल मरांडी रहे साथ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही