Search

 
 
 

रामगढ़ : 27 पंचायत सचिवों को डीसी ने किया शोकॉज

 
Ramgarh:  राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना अबुआ आवास के सफल क्रियान्वयन को लेकर शनिवार को उपायुक्त चंदन कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की. इस दौरान प्रखंडवार अबुआ आवास योजना के तहत चयनित लोगों को प्रथम किस्त के राशि के भुगतान के तहत हो रहे कार्यों की विस्तार से समीक्षा की. उपायुक्त ने जिन पंचायतों में अब तक 20% से कम लाभुकों को प्रथम किस्त के राशि के भुगतान की स्वीकृति दी गई है, उस पर असंतोष जाहिर किया. उन्होंने संबंधित बीडीओ को 27 पंचायत सचिवों से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया है. इसके साथ ही सभी पंचायत सचिवों को उनके उनके क्षेत्र में 50% लाभुकों को अबुआ आवास योजना के तहत प्रथम किस्त की राशि के भुगतान की स्वीकृति का कार्य शनिवार शाम तक पूर्ण कर लेने का निर्देश दिया है. इसे भी पढ़ें-संथाल">https://lagatar.in/santhal-3-news-including-crackers-burst-when-nishikant-gets-ticket-from-godda-for-the-fourth-time-in-a-row/">संथाल

: गोड्डा से निशिकांत को लगातार चौथी बार टिकट मिलने पर छूटे पटाखे समेत 3 खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही