Search

रामगढ़ : पोस्टल बैलेट के मद्देनजर डीसी ने की बैठक

पोस्टल बैलेट को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक Ramgarh: लोकसभा चुनाव में पोस्टल बैलेट के द्वारा मतदान को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चंदन कुमार ने बैठक की. बैठक के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी रविंद्र कुमार गुप्ता ने लोकसभा आम चुनाव के दौरान पोस्टल बैलट के माध्यम से होने वाले मतदान को लेकर निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों की पुनः सभी को जानकारी दी. उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव के दौरान आवश्यक सेवाओं में कार्यरत व्यक्ति, ऐसे अधिकारी/ कर्मी जो मतदाता सूची में नामांकित है और जिन्हें मतदान की तिथि पर ड्यूटी पर होने के लिए प्रमाणित किया जाएगा वे आवश्यक सेवाओं की श्रेणी में अनुपस्थित मतदाताओं (अब्सेंटी वोटर एसेंशियल सर्विस) के रूप में डाक मत पत्र द्वारा अपना वोट डालने के पात्र होंगे. वहीं उन्होंने पोस्ट वॉलेट के माध्यम से मतदान करने हेतु भरे जाने वाले प्रपत्र 12 डी के संबंध में भी सभी को जानकारी दी गयी. इसे भी पढ़ें-लोकसभा">https://lagatar.in/negligence-in-preparations-for-lok-sabha-elections-will-not-be-tolerated-k-ravi-kumar/">लोकसभा

चुनाव की तैयारी में कोताही बर्दाश्त नहीं : के. रवि कुमार

सभी को मत देने का मौका मिले : उपायुक्त

इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चंदन कुमार ने आवश्यक श्रेणी में आने वाले विभिन्न अधिकारियों एवं कर्मियों का मतदान सुनिश्चित कराने को लेकर आकस्मिक सेवाओं के अधिकारियों सहित विभिन्न कार्यालय प्रधानों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए. उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कार्यालय प्रधानों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि निर्वाचन के दौरान आवश्यक सेवाओं के अंतर्गत आने वाले सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग करने का पूरा मौका मिले. मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने निर्वाचन से संबंधित विभिन्न प्रावधानों, नियमों आदि की जानकारी देते हुए कहा कि कोई भी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें उनका हक है. अगर किसी भी क्षेत्र से ऐसी सूचना प्राप्त होती है कि मतदान के दिन किसी व्यक्ति के वेतन में कटौती की गई है अथवा किसी तरीके से मतदाता को मतदान करने से रोका गया है तो उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. पोस्टल बैलट के अलावा बैठक के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने आकस्मिक सेवाओं अंतर्गत विभिन्न अधिकारियों को मतदान के दिन सभी तरह की आकस्मिक सेवाएं पूरी तरह से बहाल रखने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/if-the-people-of-dhanbad-cooperate-with-body-mind-and-money-i-can-contest-elections-here-saryu-rai/">धनबाद

के लोग तन, मन और धन से सहयोग करें तो मैं यहां चुनाव लड़ सकता हूं : सरयू राय
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//