Search

 
 
 

रामगढ़ : चुनाव को लेकर डीसी ने की बैठक, दिलायी गयी शपथ

 
Ramgarh: रामगढ़ जिले में सफलतापूर्वक निर्वाचन संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस रखी है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चंदन कुमार ने छत्तरमांडू स्थित टाउन हॉल भवन में बैठक की जिसमें पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार भी उपस्थित रहे. बैठक के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्वाचन कार्य में लगे प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचल अधिकारियों, सभी उड़न दस्ता दलों, स्टेटिक सर्विलांस दलों, थाना प्रभारियों, सेक्टर दंडाधिकारियों व सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों से उनके कार्यों के बारे में जाना. मौके पर उपायुक्त चंदन कुमार ने कहा कि लोकसभा आम निर्वाचन के सफल आयोजन में आप सभी अधिकारियों की भूमिका बेहद अहम है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने उड़न दस्ता दलों, स्टेटिक सर्विलांस दलों के अधिकारियों को उनके द्वारा किए जाने वाले हर कार्य को पूरी गंभीरता के साथ संपन्न करने का निर्देश दिया. निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सेक्टर दंडाधिकारियों एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों को अपने मन में किसी भी प्रकार की कोई दुविधा ना रखें. कोई भी दुविधा सामने आने पर त्वरित अपने वरीय अधिकारियों के साथ संपर्क करें. वहीं सभी सेक्टर दण्डाधिकारियों को उनके क्षेत्र में पड़ने वाले मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर मतदान के दिन मतदान केंद्र पर सभी तरह की आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित रखने का निर्देश दिया गया. वहीं निर्वाचन कार्यो से संबंधित विभिन्न प्रकार के प्रपत्रों को लेकर भी डीसी ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए. इसे भी पढ़ें-देवघर">https://lagatar.in/deoghar-attempt-to-commit-suicide-by-jumping-in-front-of-a-train/">देवघर

: ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की कोशिश
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-04-04-at-18.31.54_8bc2a61a-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

मौके वरीय पदाधिकारी रहे मौजूद

बैठक के दौरान टाउन हॉल भवन में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित अन्य सभी अधिकारियों एवं कर्मियों ने मतदाता जागरूकता शपथ ली. इसके तहत भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखने तथा स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा, अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ ली. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-hc-verbally-said-drug-trade-should-be-banned/">झारखंड

HC ने मौखिक रूप से कहा- नशे के कारोबार पर रोक लगनी चाहिए
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही