Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ : डीसी ने डीएमएफटी के तहत संचालित योजनाओं को लेकर की बैठक

Advertisement
Advertisement
Ramgarh: डीएमएफटी के तहत जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं चल रहे अन्य विकास कार्यों को लेकर मंगलवार को उपायुक्त चंदन कुमार ने बैठक की. बैठक के दौरान उपायुक्त ने स्वास्थ्य समृद्धि वाहन परियोजना के तहत हो रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए जिले में एक अतिरिक्त स्वास्थ्य समृद्धि वाहन संचालित करने का निर्देश दिया. जिला समाहरणालय के विभिन्न कार्यालयों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की बाबत उपायुक्त ने सीसीटीवी कैमरों की मॉनिटरिंग के लिए कंट्रोल रूम स्थापित करने को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए. इसे भी पढ़ें-गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-minister-mithilesh-thakur-flagged-off-the-awareness-chariot/">गढ़वा

: मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने जागरूकता रथ को किया रवाना

मॉड्यूलर ओटी 60 दिनों में स्थापित करने के निर्देश

रामगढ़ सदर अस्पताल में डीएमएफटी के माध्यम से मॉड्यूलर ओटी स्थापित करने को लेकर हो रहे कार्यों की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने 60 दिनों के अंदर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया. वहीं सदर अस्पताल सहित रामगढ़ जिला अंतर्गत विभिन्न प्रखंडों में संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों सहित अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध दवाइयों से संबंधित विवरणी दवा वितरण कक्ष के बाहर प्रकाशित करने का निर्देश दिया. इसके साथ ही उपायुक्त ने सदर अस्पताल सहित अन्य सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में 1 लाख रुपए की लागत के ऊपर के स्वास्थ्य उपकरणों के इस्तेमाल से संबंधित लॉग बुक व पंजी संधारित करने का निर्देश दिया. आंगनबाड़ी केंद्रों के नियमित संचालन एवं ग्रामीणों को आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से विभिन्न लाभ उपलब्ध कराने के मद्देनजर उपयुक्त ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को जल्द से जल्द आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं के लिए प्रशिक्षण शुरू करने को कहा. इसके साथ ही उपायुक्त ने छत्तरमाण्डू स्थित वात्सल्य धाम रामगढ़ में वृद्ध आश्रम संचालित करने को लेकर डीएमएफटी टीम एवं भवन निर्माण विभाग को संयुक्त रूप से स्थल निरीक्षण कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. इन सबके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि जिले में स्वास्थ्य व शिक्षा सुविधाएं सुदृढ़ करने को लेकर डीएमएफटी के माध्यम से प्रत्येक वर्ष रामगढ़ जिले को प्राप्त होने वाले राजस्व में से एक माह के राजस्व को स्वास्थ्य एवं एक माह के राजस्व को शिक्षा के क्षेत्र में खर्च करने का निर्णय लिया गया. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-youth-accused-in-rape-case-of-minor-found-guilty-and-2-news-from-court-including/">धनबाद

: नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में आरोपी युवक दोषी करार समेत कोर्ट की 2 खबरें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही