Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़: DC ने की जिला स्तरीय समिति की बैठक, दिये निर्देश

Advertisement
Advertisement
Ramgarh: उपायुक्त माधवी मिश्रा ने गुरुवार को जिला स्तरीय समिति की बैठक की. डीसी ने मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत बैठक कर लाभुकों की जानकारी ली. उपायुक्त ने जिला कल्याण पदाधिकारी रामेश्वर चौधरी से मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत जिले में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के लाभुकों को दिए जा रहे लाभ की जानकारी ली. जिला कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में योजना का लाभ लेने के उद्देश्य से अनुसूचित जनजाति के 25, अनुसूचित जाति के 40 एवं पिछड़ी जाति के 36 आवेदन प्राप्त हुए हैं. बैठक में DC ने समिति के सदस्यों के साथ सभी आवेदनों पर चर्चा करने के बाद निर्देश दिए. उपायुक्त ने जिला कल्याण पदाधिकारी एवं सिविल सर्जन को जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में शिविर आयोजित कर ज्यादा से ज्यादा योग्य लाभुकों को योजना का लाभ देने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. बता दें कि झारखंड कल्याण विभाग की ओर से सरकार अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक और पिछड़े वर्गों को बीमारी में आर्थिक सहायता प्रदान करती है. इसके लिए विभाग चिकित्सा सहायता योजना चला रही है. योजना के तहत किसी तरह की बीमारी या सर्जरी होने पर या कैंसर के इलाज के लिए आर्थिक सहायता देने का प्रवाधान है. इसे भी पढ़ें-   हकीकत">https://lagatar.in/instead-of-dealing-with-the-reality-the-tenth-budget-of-the-modi-government-got-entangled-in-the-dreams-of-the-future/">हकीकत

से निपटने की बजाय भविष्य के सपनों में उलझा मोदी सरकार का दसवां बजट     

कोविड होने पर भी मिलेगा लाभ

बताया जाता है कि अब सरकार ने इसमें संशोधन किया है. अब कोविड होने पर भी लाभ देने का प्रावधान शुरू किया है. इसके तहत लाभुक को कोविड हुआ है या हुआ था या होम आइसोलेशन में थे, तो उन्हें 2500 रुपए से लेकर 10 हजार रुपए तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी. अब इस योजना का नाम बदलकर मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना कर दिया गया है. योजना के तहत लाभ दो वर्गों में दिया जाता है. पहला 18 से अधिक उम्र वालों को और दूसरा 18 से कम उम्र वालों को. 18 से अधिक उम्र वालों को बीमारी के 7 दिन से अधिक होने पर 3000 से 5000 रुपए, कोविड के लिए 5000 रुपए से लेकर 10000 रुपए की सहायता और कैंसर होने पर लगभग 25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जायेगी. वहीं 18 से कम उम्र वालों को बीमारी के 7 दिन से अधिक होने पर 1500 से लेकर 2500 रुपए, कोविड होने पर 2500 से लेकर 5000 रुपए और कैंसर होने पर 15000 रुपए की सहातया राशि मिलेगी. इसे भी पढ़ें- दशकों">https://lagatar.in/decades-later-modi-government-was-stunned-by-the-mention-of-do-hindustan-in-parliament/">दशकों

बाद संसद में दो हिंदुस्तान के उल्लेख से बौखलायी मोदी सरकार       
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही