Search

 
 
 

Ramgarh News: डीसी ने लगाया जनता दरबार, जन समस्याओं के त्वरित निपटारे का दिया निर्देश

मंगलवार को समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में उपायुक्त, रामगढ़ ऋतुराज की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया. इस दौरान उपायुक्त ने जिले के विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों से संवेदनशीलता के साथ बारी-बारी मुलाकात की तथा उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना.
 

Ramgarh: मंगलवार को समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में उपायुक्त, रामगढ़ ऋतुराज की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया. इस दौरान उपायुक्त ने जिले के विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे आम नागरिकों से संवेदनशीलता के साथ बारी-बारी मुलाकात की तथा उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना. जनता दरबार में फरियादी अपनी विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों को लेकर उपस्थित हुए.

 


उपायुक्त ने सभी आवेदनों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा मामलों के निष्पादन हेतु समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा.

 


जनता दरबार में मुख्य रूप से सामाजिक सुरक्षा एवं पेंशन योजनाओं से संबंधित समस्याएं, अबुआ आवास योजना एवं अबुआ आवास योजना से जुड़ी शिकायतें, भूमि विवाद, दाखिल-खारिज एवं दखल दिहानी के मामले, राशन कार्ड में नाम जोड़ने, सड़क निर्माण सहित अन्य जन समस्याएं सामने आईं.प्राप्त आवेदनों पर कार्रवाई करते हुए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कर निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान हेतु अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें.

 


उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही